रोमन रेंस के खिलाफ रिंग में उतरेंगे ये 3 खूंखार रेसलर्स, बदल सकता है WWE का खेल

WWE में इस साल लगातार रोमन रेंस एक्टिव रहे हैं. फैंस का उन्हें खूब समर्थन भी मिल रहा है. रेंस के विरोधियों के ऊपर सभी की नजरें रहती हैं. आइए आपको बताते हैं कि रोमन को आगे जाकर कौन टक्कर देने वाला है.

Roman Reigns
1 / 6
रोमन रेंस को कौन देगा टक्कर? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE के ब्रांड अब रोमन रेंस बन चुके हैं. हर कोई उनसे प्यार करता है. पिछले छह साल उनके लिए शानदार रहे. जबरदस्त काम उन्होंने किया. 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे. मौजूदा समय में भी उनके पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. वो अभी तक इसे तीन बाद दांव पर लगा चुके हैं. रेंस के खिलाफ हर कोई रिंग शेयर करना चाहता है. वो भी नए रेसलर्स को अब आगे बढ़ा रहे हैं. दर्शक हर जगह उन्हें चीयर करते हैं. आइए आपको बताते हैं कि रेंस के अगले तीन विरोधी कौन होंगे. इनके साथ रेंस का बड़ा मैच हो सकता है.

विज्ञापन

पेंटा देंगे चुनौती

पेंटा देंगे चुनौती2 / 6

14 सितंबर को मेक्सिको में होने वाले Raw के एपिसोड में रोमन रेंस अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड करने वाले हैं. इसके लिए एक aaa कंपनी द्वारा एक टूर्नामेंट रखा गया था, जिसके फाइनल में पेंटा और रे फीनिक्स पहुंचे. Raw का आगामी एपिसोड पहले ही रिकॉर्ड कर लिया गया है. वहां से पता चल गया है कि फाइनल में पेंटा ने फीनिक्स को हरा दिया है. अब रेंस के अगले विरोधी पेंटा होंगे. रेंस उनके खिलाफ 14 सितंबर को अपना टाइटल दांव पर लगाएंगे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

एलए नाइट को मिल सकता है मैच

एलए नाइट को मिल सकता है मैच3 / 6

एलए नाइट की भी राइवलरी रोमन रेंस के साथ चल रही है. नाइट के साथ सोलो सिकोआ भी हैं. दोनों ने ब्लडलाइन के ऊपर हमला भी किया था. नाइट कह चुके हैं कि वो रेंस के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं. उन्होंने चैंपियनशिप के लिए चुनौती भी दी है. नाइट और रेंस के बीच भी मुकाबला होना तय है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इनका मैच अक्टूबर में होने वाले मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट में होगा. रेंस को नाइट अपना कट्टर दुश्मन मानते हैं. (Photo: WWE.com)

रॉयस कीज लेंगे पंगा

रॉयस कीज लेंगे पंगा4 / 6

Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रॉयस कीज और OTM ने बवाल मचा दिया है. तीनों स्टार्स ने मिलकर ब्लडलाइन के ऊपर खतरनाक हमला किया. साथ ही साथ सोलो सिकोआ और एलए नाइट को भी पीटा. कीज ने हुंकार भर दी है कि वो ब्लडलाइन को तबाह कर देंगे. आने वाले हफ्तों में कीज अपने साथियों के साथ मिलकर रोमन रेंस के ऊपर भी अटैक कर सकते हैं. बाद में कीज और रेंस का मैच सेटअप किया जा सकता है. अब ये लगभग पक्का है कि रेंस और कीज की राइवलरी आगे जाकर होगी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस का टाइटल रन रहा है शानदार

रोमन रेंस का टाइटल रन रहा है शानदार5 / 6

रोमन रेंस ने इस साल रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी. इसके बाद से अभी तक उनका टाइटल रन शानदार रहा है. उन्होंने दो बार चैंपियनशिप जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड की. वहीं अगस्त की शुरुआत में हुए समरस्लैम में उन्होंने सैथ रॉलिंस को हराया. रेंस का टाइटल रन लंबा चलने वाला है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने उनके लिए बड़े प्लान तैयार किए हैं. (Photo: WWE.com)

सोलो सिकोआ से निपटेंगे रोमन रेंस

सोलो सिकोआ से निपटेंगे रोमन रेंस6 / 6

रोमन रेंस के पास इस समय WWE में विरोधियों की बिल्कुल कमी नहीं है. सोलो सिकोआ भी अब उनके पीछे पड़ गए हैं. पिछले हफ्ते सिकोआ ने रोमन के ऊपर खतरनाक हमला कर दिया था. रेंस ने उनसे कहा कि वो एलए नाइट पर अटैक करें. सिकोआ ने रेंस को को धोखा दे दिया. अब रेंस को सिकोआ से भी निपटना है. सिकोआ भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. वो ब्लडलाइन को खत्म करना चाहते हैं. कुछ साल पहले सिकोआ ने रेंस के साथ ही काम किया था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन