वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर ने संन्यास से लिया यू-टर्न, बड़ा टूर्नामेंट खेलने का किया फैसला

West Indies Cricket News: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान किया था, लेकिन अब इस खिलाड़ी ने संन्यास से यूटर्न लिया है. इस खबर की पुष्टि टीम के कोच ने की है.

Cricket News - 2026-03-27T120511.256
1 / 6

विज्ञापन

2026 की शुरुआत में लिया संन्यास

2026 की शुरुआत में लिया संन्यास2 / 6

वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी एविन लुईस ने साल 2026 की शुरुआत में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. हालांकि अब वह संन्यास से यू टर्न लेने वाले हैं. इसकी पुष्टि कोच ने की है.

विज्ञापन

9 साल पहले आखिरी फर्स्ट क्लास मैच खेले

9 साल पहले आखिरी फर्स्ट क्लास मैच खेले3 / 6

लुईस फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट में वापसी करने वाले हैं. 9 साल पहले उन्होंने आखिरी फर्स्ट क्लास मैच खेला था. लुईस ने वेस्टइंडीज के लिए शानदार प्रदर्शन किया है.

खुद को उपलब्ध कराया

खुद को उपलब्ध कराया4 / 6

त्रिनिदाद के कोच रायद एमरिट ने कहा कि एविन लुईस ने खुद को नेशनल टीम के लिए उपलब्ध कराया है. वह एक और खिलाड़ी है जो रन बना रहे हैं और हमारे लिए अच्छा संकेत हैं.

विज्ञापन

अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच

अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच5 / 6

लुईस ने वेस्टइंडीज के लिए आखिरी मैच 21 जनवरी 2026 को अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था. लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सिलेक्ट न होने के बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा की थी.

शानदार करियर

शानदार करियर6 / 6

34 साल के लुईस ने 70 वनडे मैच में 36.75 की औसत के साथ 2279 रन बनाए हैं. उन्होंने 5 शतक के अलावा 12 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 67टी-20 मैच में उन्होंने 29.01 की औसत के साथ 1799 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 शतक के अलावा 13 अर्धशतक बनाए हैं. हालांकि अब लुईस फिर एक बार मैदान पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन