बहुत दुख हुआ...Brock Lensar के WWE रिटायरमेंट के बाद फूट-फूट कर रोई ये महिला स्टार, दिया भावुक बयान

WWE WrestleMania 42 सभी के लिए स्पेशल रहा. वहां पर ब्रॉक लैसनर ने रिटायरमेंट लिया. अब वो शायद दोबारा इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आएंगे. एक फीमल स्टार ने लैसनर को लेकर काफी इमोशनल बयान दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
ब्रॉक लैसनर ने लिया संन्यास

WWE WrestleMania 42 खत्म हो गया है. वहां पर ब्रॉक लैसनर भी एक्शन में नज़र आए. उनका तगड़ा मैच हुआ. मैच के बाद द बीस्ट ने एक ऐसा काम किया, जिससे पूरी दुनिया चौंक गई. उन्होंने बता दिया कि वो अब रिटायर हो रहे हैं. बाद में ट्रिपल एच ने बताया कि उन्हें भी इसकी उम्मीद नहीं थी. खैर अब हर कोई लैसनर को याद कर रहा है. कोई नहीं चाहता कि वो संन्यास लें. एक फीमेल रेसलर ने भी अपनी बात रखी है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने द बीस्ट को लेकर क्या कहा.

विज्ञापन

WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का मैच किससे हुआ?

WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का मैच किससे हुआ?2 / 6

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ हुआ था. फेमी को कंपनी ने तगड़ा पुश दिया. उन्होंने अपने करियर का सबसे बड़ा मैच लैसनर के साथ मिला. फेमी कुछ महीने पहले ही मेन रोस्टर में आए हैं. कंपनी उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में देख रही है.

विज्ञापन

5 मिनट के अंदर हारे ब्रॉक लैसनर

5 मिनट के अंदर हारे ब्रॉक लैसनर3 / 6

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी का मैच ज्यादा लंबा नहीं चला. लैसनर ने फेमी को सुप्लेक्स और एफ-5 लगाया. फेमी उनके सामने बिल्कुल झुके नहीं. फेमी ने चोकस्लैम लगाकर लैसनर को धराशाई किया. उन्होंने अपना फिनिशिंग मूव लगाकर पांच मिनट के अंदर मैच जीत लिया.

लैसनर ने किया अभिवादन

लैसनर ने किया अभिवादन4 / 6

हार के बाद लैसनर अपने इन-रिंग उतार कर बीच में रख दिए. उन्होंने पॉल हेमन को गले लगाया. लैसनर ने फैंस का अभिवादन भी किया. फैंस ने उनके नाम के चैंट्स लगाए. इस पल को देखकर हर कोई इमोशनल हो गया था. लैसनर ने कह दिया कि वो अब रेसलिंग छोड़ रहे हैं.

विज्ञापन

टिफनी स्ट्रेटन हुईं भावुक

टिफनी स्ट्रेटन हुईं भावुक5 / 6

लैसनर के रिटायरमेंट पर WWE की खूबसूरत हसीना भी इमोशनल हो गईं. टिफनी ने हाल ही में Adrian Hernandez को इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने कहा,"मुझे बिल्कुल कुछ नहीं पता. जब मैंने लैसनर को जूते के फीते खोलते हुए देखा, तो मेरी आंखों से आंसू आ गए. मुझे उनके लिए बहुत दुख हुआ. ऐसा लगा कि लैसनर भी रोने लग गए थे".

टिफनी स्ट्रेटन को है भरोसा

टिफनी स्ट्रेटन को है भरोसा6 / 6

टिफनी स्ट्रेटन को भरोसा है कि ये लैसनर का अंतिम मैच नहीं था. इंटरव्यू में उन्होंने आगे कहा, "उम्मीद है कि ये उनका आखिरी मैच नहीं होगा. मिनेसोटा में समरस्लैम में हमें उन्हें लड़ते हुए देखने का मौका मिलेगा. मुझे लगता है कि अपने होमटाउन में संन्यास लेना यादगार पल होगा".

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन