IND vs ENG: ब्रिस्टल में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? जहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड के बीच चौथा टी-20 मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी-20 मैच 9 जुलाई को खेला जाएगा. ये मैच ब्रिस्टल के काउंटी क्रिकेट मैदान पर खेला जाना है. यहां पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड कैसा है? आइए जानते हैं.

Cricket News - 2026-07-08T193443.884
1 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का चौथा टी-20 मैच 9 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाना है. भारतीय टीम सीरीज में 0-2 से पीछे है. पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था, जबकि दूसरा और तीसरा टी-20 मैच इंग्लैंड ने अपने नाम करते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. ऐसे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड ब्रिस्टल में कैसा है? आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

ब्रिस्टल में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

ब्रिस्टल में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?2 / 6

ब्रिस्टल में भारतीय टीम ने अब तक साल 1999 से लेकर साल 2018 तक 4 मैच खेले हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने सभी मैच में बाजी मारी है. इस मैदान पर भारतीय टीम ने केवल 1 टी-20 मैच खेला है और इस मुकाबले को अपने नाम भी किया है.

विज्ञापन

साल 2018 में मिली थी टीम इंडिया को जीत

साल 2018 में मिली थी टीम इंडिया को जीत3 / 6

साल 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने विराट कोहली की अगुवाई में खेला था. भारत ने इस टी-20 मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था. ऐसे में टीम इंडिया ने अब तक इस मैदान पर एक भी मैच नहीं गंवाया है, जो टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है.

अय्यर पहली जीत की तलाश में

अय्यर पहली जीत की तलाश में4 / 6

श्रेयस अय्यर ने अब तक भारत के लिए 5 टी-20 मैच में कप्तानी की है. लेकिन उन्हें अभी तक एक भी जीत नहीं मिल पाई है. भारत ने 4 मैच गंवाए हैं, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ है. अब देखना दिलचस्प होगा कि श्रेयस अय्यर ब्रिस्टल में भारतीय टीम के जीत के रिकॉर्ड को जारी रख पाते हैं या नहीं. उन्हें भी बतौर कप्तान पहली जीत की तलाश है.

विज्ञापन

पिच का कैसा है मिजाज?

पिच का कैसा है मिजाज?5 / 6

पिच पर नजर डालें तो इस मैदान पर बल्लेबाज दिल खोलकर रन बनाते हैं. यहां की पिच सपाट है, जिससे बल्लेबाजों को रन बनाने में मदद मिलती है. पिच के अलावा इस मैदान की बाउंड्री भी काफी छोटी है. हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिलती है. लेकिन गेंद पुरानी होने के बाद बल्लेबाज ही हावी रहते हैं.

भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 116 / 6

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन