IPL 2026 से बाहर होने पर सैम करन ने तोड़ी चुप्पी, इंजरी के कारण छलका ऑलराउंडर का दर्द
Sam Curran On Missing IPL 2026: इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने आखिरकार ग्रोइन इंजरी (जांघ के ऊपरी हिस्से में चोट) के कारण आईपीएल 2026 से बाहर रहने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. 27 साल के करन पहले सीजन के चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने के लिए पूरी तरह तैयार थे, क्योंकि उन्हें टीम में ट्रेड किया गया था; लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद आखिरी समय में लगी चोट के कारण वह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए.

करन जो हाल के दिनों में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक बनकर उभरे हैं, उन्हें पिछले साल सीएसके ने 2.40 करोड़ रुपये में राजस्थान को ट्रेड किया था. करन और रवींद्र जडेजा दोनों आरआर में शामिल हुए, जबकि पांच बार की चैंपियन टीम को संजू सैमसन हासिल हुए.
2 / 6बीबीसी से बात करते हुए सैम करन ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उन्हें ग्रोइन इंजरी थी, जिसमें इंग्लैंड सेमीफाइनल तक पहुंचा था और वानखेड़े स्टेडियम में भारत से हार गया था. उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट खत्म होने के बाद उन्होंने स्कैन करवाया, जिसके बाद उन्हें आराम करने और रिहैबिलिटेशन की सलाह दी गई.
3 / 6करन ने बताया, 'ये एक ऐसी चोट है जिससे मैं कुछ समय से जूझ रहा हूं. ये धीरे-धीरे थोड़ी और बिगड़ गई है. मैंने कुछ स्कैन करवाए, जिसमें चोट काफी गंभीर दिखी, इसलिए मुझे ये मुश्किल फैसला लेना पड़ा. ये मेरे खेल में काफी रुकावट डाल रही थी.'
4 / 6आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स ने सैम करन की जगह लेने वाले खिलाड़ी का ऐलान किया और श्रीलंका के T20I कप्तान दासुन शनाका को 2 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया.
5 / 6सैम करन ने टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए सभी 8 मैच खेले थे. हालांकि, अब वह अगले हफ्ते से शुरू होने वाली काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. इस ऑलराउंडर ने ये भी कंफर्म नहीं बताया कि क्या वो आने वाले टी20 ब्लास्ट में काउंटी टीम की कप्तानी करने के लिए वक्त पर फिट हो पाएंगे या नहीं.
6 / 627 साल के सैम करन ने कहा, 'ये सब चोट के लक्षणों पर निर्भर करेगा. जाहिर है अभी इसमें थोड़ा और वक्त लगेगा. मुझे लगता है कि यह शायद पहली बार है जब मैं इंग्लैंड में रहकर रिहैबिलिटेशन करवा रहा हूं; आईपीएल देखना मेरे लिए मुश्किल होगा क्योंकि मैं जानता हूं कि मैं वहां खेलना चाहता था, लेकिन चोटें खेल का ही एक हिस्सा हैं.'


















