IPL 2026 में फ्लॉप शो से बचने के लिए क्या करें ऋषभ पंत? इस दिग्गज की मदद बदल सकती है किस्मत

R Ashwin On Rishabh Pant: भारत के पूर्व स्पिनर आर अश्विन का मानना ​​है कि युवराज सिंह के साथ ट्रेनिंग करने से लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को आईपीएल 2026 में मदद मिलेगी. इस सीजन से पहले बाएं हाथ के बल्लेबाज को इस महान ऑलराउंडर की देखरेख में बल्लेबाजी करते देखा गया था.

Rishabh Pant LSG
1 / 7
Rishabh Pant LSG

Rishabh Pant Yuvraj Singh: अश्विन ने राय दी कि युवराज का मार्गदर्शन वह 'जादुई स्पर्श' हो सकता है जिसकी पंत को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जरूरत है. उन्होंने अपने लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो में ये बात कही है.

विज्ञापन

2 / 7

अश्विन ने कहा, 'हो सकता है कि अगर वो युवराज सिंह के साथ प्रैक्टिस करें, तो वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे. ये वो जादुई स्पर्श हो सकता है जिसकी ऋषभ पंत को जरूरत है. लेकिन अगर वो पंत का सही इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो मेरी राय में ओपनिंग करनी चाहिए या नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. उन्हें इससे नीचे बैटिंग नहीं करनी चाहिए.'

विज्ञापन

3 / 7

पिछले साल पंत ऋषभ का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. ये विकेटकीपर-बल्लेबाज 27 करोड़ रूपये की रिकॉर्ड-तोड़ कीमत के साथ इस सीजन में आए थे. पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्हें लय पाने में संघर्ष करना पड़ा, लेकिन LSG के आखिरी लीग मैच में आरसीबी के खिलाफ 61 गेंदों में शानदार 118* रन बनाकर उन्होंने कुछ हद तक अपनी साख बचाई. उन्होंने 13 पारियों में कुल 269 रन बनाए.

4 / 7

आर अश्विन ने जोर देकर कहा कि आईपीएल 2026 में LSG के लिए ऋषभ पंत को ही ओपनिंग करनी चाहिए. उन्होंने राय दी कि पावरप्ले में बैटिंग करने से 28 साल के इस खिलाड़ी को फायदा होगा. लखनऊ बेस्ड इस टीम के पास दो विदेशी ओपनर के तौर पर एडेन मार्करम और मिचेल मार्श मौजूद हैं.

विज्ञापन

5 / 7

अश्विन ने आगे कहा, 'अगर आप मिचेल मार्श और एडेन मार्करम के साथ ही आगे बढ़ना चाहते हैं, तो फिर आप ऋषभ को कहां खिलाएंगे? उनसे बेस्ट परफॉर्मेंस करवाने के लिए सबसे आदर्श ऑर्डर ओपनिंग करना ही है, क्योंकि अगर आपका कप्तान ही जोरदार प्रदर्शन कर रहा हो, तो वो टीम बिल्कुल ही अलग नजर आती है; और पावरप्ले के दौरान ऋषभ पंत को कम मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.

6 / 7

रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपरजायंट्स को सलाह देते हुए कहा, 'उन्हें अपने विदेशी बल्लेबाजों में से किसी एक को हटाना होगा और विदेशी तेज गेंदबाजों को शामिल करके अपनी गेंदबाजी को मजबूत बनाना होगा.'

विज्ञापन

7 / 7

ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपरजायंट्स टीम इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के अपने पहले मैच में लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन