'रोहित शर्मा से मेरा झगड़ा हुआ है...', आर अश्विन ने क्यों कहा ऐसा?

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अब रोहित शर्मा पर बात कर सुर्खियां बिखेरी है. अश्विन का जवाब क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Cricket News - 2026-05-06T175551.922
1 / 6

टीम इंडिया के पूर्व स्टार स्पिनर आर अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कमेंट्री करते हैं. वह आईपीएल 2026 में भी इन दिनों कमेंट्री कर रहे हैं. इसके अलावा वह अपने यू ट्यूब चैनल पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और नियामित रूप से मैच का विश्लेषण करते हैं. अब अश्विन ने रोहित शर्मा को लेकर मजेदार टिपण्णी की है.  

विज्ञापन

रोहित ने खेली थी तूफानी पारी

रोहित ने खेली थी तूफानी पारी2 / 6

अश्विन लगभग हर मैच के बाद अपने यू ट्यूब चैनल पर विश्लेषण करते हैं और अच्छा खेलने वाले खिलाड़ियों की तारीफ करते हैं. हालांकि 4 मई को रोहित शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 44 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली थी.

विज्ञापन

फैंस ने किए सवाल

फैंस ने किए सवाल3 / 6

इसके बाद अश्विन ने अपने यू ट्यूब चैनल पर रोहित शर्मा की पारी पर वीडियो अपलोड नहीं किया, जिसके बाद फैंस अश्विन से पूछ रहे थे कि रोहित के साथ आपका कुछ हुआ है क्या? अश्विन से पूछा गया कि आपने रोहित शर्मा को नजरअंदाज क्यों किया?

आर अश्विन ने क्या कहा?

आर अश्विन ने क्या कहा?4 / 6

फैंस के सवाल का अश्विन ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा " हां थोड़ा झगड़ा हो गया ना. आप कुछ भी कह रहे हैं. अगर मेरा किसी से कोई झगड़ा हुआ होता, तो मैं उसे अपने तक सीमित नहीं रखता. कृपया मुझे समझें और मेरे प्रति भी सहानुभूति रखें. मैंने लगातार दो दिन कमेंट्री की, फिर यात्रा की, घर आया और रात को सोया.

विज्ञापन

बीजी शेड्यूल के कारण नहीं बना सके वीडियो

बीजी शेड्यूल के कारण नहीं बना सके वीडियो5 / 6

अश्विन ने साफ किया कि वह कमेंट्री में बीजी शेड्यूल की वजह से रोहित शर्मा पर वीडियो नहीं बना सके. फिर उन्होंने आगे कहा "रोहित शर्मा ने बहुत अच्छी पारी खेली. जिस तरह से उन्होंने आवेश खान को एक्स्ट्रा कवर के ऊपर छक्का मारा, उसे लूप में लगाकर 1000 बार देखिए. क्या शॉट था! उन्होंने मणिकरण सिद्धार्थ को भी गेंदबाज के ऊपर छक्का मारा।

रोहित शर्मा की हुई तारीफ

रोहित शर्मा की हुई तारीफ6 / 6

उन्होंने आगे कहा लेकिन इस IPL में LSG और MI का कोई खास रोल नहीं है. मुंबई को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है. उन्हें सिर्फ खुद को साबित करना है. लेकिन LSG के खिलाफ भी वे गेंदबाजी में मुश्किल में थे. तो देखते हैं कि क्या वे अब बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं."

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन