8 साल बाद इस देश से ODI सीरीज खेलेगी ऑस्ट्रेलिया, शेड्यूल का हुआ ऐलान

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कई स्टार खिलाड़ी आईपीएल 2026 में भाग ले रहे हैं. आईपीएल के बाद ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है.

Cricket News - 2026-04-02T174640.096
1 / 6

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. टीम को लीग स्टेज से ही बाहर होना पड़ा. खराब प्रदर्शन की वजह से ऑस्ट्रेलिया की काफी आलोचना हुई थी. अब ऑस्ट्रेलिया 8 साल बाद एक देश से वनडे सीरीज खेलने जा रही है, जिसके शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है.  

विज्ञापन

8 साल बाद होगी सीरीज

8 साल बाद होगी सीरीज2 / 6

ऑस्ट्रेलिया 8 साल बाद जिम्बाब्वे की सरजमीं पर वनडे सीरीज खेलेगी. जिम्बाब्वे क्रिकेट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज का ऐलान भी कर दिया है.

विज्ञापन

15 सितंबर से आगाज

15 सितंबर से आगाज3 / 6

ये सीरीज 15 से 20 सितंबर के बीच खेली जाएगी. पहला वनडे मैच 15 सितंबर, दूसरा वनडे 18 सितंबर और तीसरा वनडे मैच 20 सितंबर को खेला जाएगा. सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया ने 2018 में पाकिस्तान के साथ टी20 ट्राई-सीरीज खेली थी.

साल 2014 में आखिरी दौरा

साल 2014 में आखिरी दौरा4 / 6

साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दौरा किया था. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच भिड़ंत टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हुई थी. इस मैच में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हराया था.

विज्ञापन

निदेशक गिवमोर माकोनी ने जताई खुशी

निदेशक गिवमोर माकोनी ने जताई खुशी5 / 6

जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रबंध निदेशक गिवमोर माकोनी ने कहा, "हम ऑस्ट्रेलिया का जिम्बाब्वे में एक बार फिर स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं. यह वनडे सीरीज बेहद प्रतिस्पर्धी होने की उम्मीद है. इस स्तर के मैच हमारी टीम के विकास के लिए बेहद अहम हैं.

जिम्बाब्वे को भरोसा

जिम्बाब्वे को भरोसा6 / 6

इसके अलावा क्रिकेट जिम्बाब्वे को यह भी भरोसा है कि इंग्लैंड 2027 में कभी न कभी एक टेस्ट मैच के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगा. इससे पहले मई 2025 में इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के बीच 22 साल बाद टेस्ट मैच खेला गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन