IPL 2026 के बीच मोहम्मद अजहरुद्दीन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व कप्तान की नई पारी शुरू

Mohammad Azharuddin: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लगभग 15 सालों तक प्रतिनिधित्व करने वाले मोहम्मद अजहरुद्दीन को अब आईपीएल 2026 के बीच बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उनका कद अब और बढ़ गया है.

मोहम्मद अजहरुद्दीन
1 / 6
मोहम्मद अजहरुद्दीन

Mohammad Azharuddin: आईपीएल 2026 भारत में जोरों शोरों के साथ खेला जा रहा है. इसी बीच भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. सोमवार 27 अप्रैल को मोहम्मद अजहरुद्दीन ने तेलंगाना विधान परिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली है. इससे पहले अजहरुद्दीन को तेलंगाना मंत्रिमंडल में जगह मिली थी. क्रिकेट से संन्यास के बाद अजहरुद्दीन राजनीति की पिच पर पूरी तरह से एक्टिव हैं.  

विज्ञापन

अजहरुद्दीन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

अजहरुद्दीन को मिली बड़ी जिम्मेदारी2 / 6

अदहरुद्दीन ने इस मौके पर राज्या की तेलंगाना सरकार और प्रदेश कांग्रेस कमेटी को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. मुझे एमएलसी बनने का अवसर देने के लिए मैं मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का भी धन्यवाद देना चाहता हूं. मुझे मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है और उनके लिए सम्मान भी है. पार्टी के लिए जो मैंने मेहनत की है उसका फल मुझे मिला है. मैं अल्पसंख्यकों के साथ-साथ पूरे तेलंगाना का विकास देखना चाहता हूं.

विज्ञापन

पिछले साल बने थे मंत्री

पिछले साल बने थे मंत्री3 / 6

बताते चलें कि पूर्व क्रिकेटर ने पिछले साल अक्टूबर में ही मंत्री पद की शपथ ली थी. 30 अप्रैल तक उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनना आनिवार्य था. ऐसे में अजहरुद्दीन ने 27 अप्रैल को ही एमएलसी की शपथ ले ली है. अजहरुद्दीन के अलावा कोडंडा रामा रेड्डी ने भी एमएलसी की शपथ ली है.

2 बार लड़ चुके हैं लोकसभा का चुनाव

2 बार लड़ चुके हैं लोकसभा का चुनाव4 / 6

साल 2009 में अजहरुद्दीन ने कांग्रेस पार्टी की टिकट पर उत्तर प्रदेश के मोरादाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ा था और यहां से उन्हें जीत भी मिली थी. हालांकि साल 2014 में पार्टी ने उन्हें राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर सीट से उतारने का फैसला किया. लेकिन अजहुद्दीन को यहां हार मिली थी.

विज्ञापन

साल 1985 में किया था भारत के लिए डेब्यू

साल 1985 में किया था भारत के लिए डेब्यू5 / 6

अजहरुद्दीन ने भारत के लिए साल 1985 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था. उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ ढाका में साल 2000 में खेला था. लगभग 15 साल उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया. लंबे समय तक वह भारत के कप्तान रहे और कई मैच देश को जिताए.

शानदार करियर के मालिक

शानदार करियर के मालिक6 / 6

अजहरुद्दीन ने भारत के लिए 99 टेस्ट मैच में 45.03 की औसत के साथ 6215 रन बनाए हैं. उन्होंने 22 शतक के अलावा 21 अर्धशतक अपने नाम किए थे. इसके अलावा 334 वनडे मैच में अजहरुद्दीन के बल्ले से 36.92 की औसत के साथ 9378 रन निकले थे. उन्होंने इस दौरान 7 शतक और 58 अर्धशतक अपने नाम किए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन