RCB vs CSK: भुवनेश्वर कुमार ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम, ऐसा करने वाले बने पहले तेज गेंदबाज
RCB vs CSK: आईपीएल में बहुत ही कम तेज गेंदबाज ऐसे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक इस लीग पर राज किया है. उन कम तेज गेंदबाजों में एक नाम भुवनेश्वर कुमार का भी नजर आ रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आयुष म्हात्रे का विकेट हासिल करते ही भुवी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

RCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया. मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही आरसीबी की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही मुकाबले में उनकी टीम को जीत मिली. इस मैच में ही आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. वो ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं.
ऐसा रहा भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन
2 / 6सीएसके के खिलाफ मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर फेंके. जिसमें उन्होंने 41 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया. भुवी ने आयुष म्हात्रे, प्रशांत वीर और नूर अहमद को पवेलियन का रास्ता दिखाया.
भुवनेश्वर कुमार ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
3 / 6आयुष म्हात्रे का विकेट लेते ही भुवनेश्वर कुमार के नाम बड़ा रिकॉर्ड हो गया. भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने हैं. वहीं ऐसा करने वाले वो पहले तेज गेंदबाज हैं.
टॉप पर हैं युजवेंद्र चहल
4 / 6आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज है. चहल ने 176 मैचों में 224 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं दूसरे नंबर पर नजर आ रहे भुवनेश्वर कुमार के नाम 202 विकेट अब हो गए हैं.
2 बार पर्पल कैप जीत चुके हैं भुवी
5 / 6सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2016 और 2017 में बैक टू बैक पर्पल कैप अपने नाम किया था. उस समय भुवनेश्वर कुमार अपने दम पर मैच जीता रहे थे.
पिछले सीजन भी किया था कमाल
6 / 6स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पिछले सीजन में भी कमाल का प्रदर्शन किया था. भुवी ने 14 मैचों में 17 विकेट लेकर आरसीबी को पहली बार चैंपियन बनने में मदद की थी. उसी फॉर्म को अभी भी भुवी ने जारी रखा है.


















