IPL 2026: RCB के खिलाफ प्लेइंग 11 से बाहर होंगे GT के ये 3 बड़े खिलाड़ी! हार के बाद कप्तान गिल उठाएंगे चौंकाने वाला कदम?

GT Possible Playing 11: IPL 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत होने वाली है. इस मैच में GT कुछ बड़े बदलाव कर सकती है. आइए गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

GT Shubman Gill
1 / 7

GT Possible Playing 11: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस का अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाला है. दोनों टीमों के बीच 24 अप्रैल यानी आज मुकाबला होने जा रहा है. गुजरात टाइटंस को पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. अब शुभमन गिल कुछ चौंकाने वाले फैसले ले सकते हैं और प्लेइंग 11 में तीन बदलाव कर सकते हैं. आइए RCB के खिलाफ मैच के लिए GT की प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

गिल-सुदर्शन पर होगी जिम्मेदारी

गिल-सुदर्शन पर होगी जिम्मेदारी2 / 7

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन पर नजर रहेगी. दोनों पिछले मैच में अच्छी शुरुआत देने में असफल रहे थे. अब गिल और सुदर्शन को मिलकर RCB के खिलाफ अच्छी साझेदारी करनी होगी.

विज्ञापन

मिडल ऑर्डर में होगा बदलाव?

मिडल ऑर्डर में होगा बदलाव?3 / 7

ग्लेन फिलिप्स उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. इसी वजह से उन्हें बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह कुमार कुशाग्र को खेलने का मौका मिल सकता है. वो जोस बटलर और वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर मिडल ऑर्डर की जिम्मेदारी निभा सकते हैं.

लोअर ऑर्डर में भी हो सकता है चेंज

लोअर ऑर्डर में भी हो सकता है चेंज4 / 7

ग्लेन फिलिप्स के बाहर होने से एक विदेशी स्लॉट खाली हो जाएगा. ऐसी स्थिति में जेसन होल्डर को खेलने का मौका मिल सकता है. लगातार फ्लॉप हो रहे शाहरुख खान को प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है. होल्डर और राहुल तेवतिया पर बड़े-बड़े शॉट्स खेलने की जिम्मेदारी होगी.

विज्ञापन

गेंदबाजी अटैक में भी होगा बदलाव?

गेंदबाजी अटैक में भी होगा बदलाव?5 / 7

जेसन होल्डर तेज गेंदबाजी का विकल्प प्रदान करते हैं. ऐसे में गिल, अशोक शर्मा को बाहर करके अतिरिक्त स्पिनर के साथ उतर सकते हैं. आर साई किशोर की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है. वो मोहम्मद सिराज, राशिद खान और कगिसो रबाडा के साथ मिलकर गेंदबाजी अटैक को संभाल सकते हैं.

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?6 / 7

गुजरात टाइटंस ने पिछले कुछ मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा का उपयोग किया है. वो इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आकर अपनी शानदार गेंदबाजी से मैच का रुख पलट सकते हैं.

विज्ञापन

GT की संभावित प्लेइंग 11

GT की संभावित प्लेइंग 117 / 7

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (c), जोस बटलर (wk), वॉशिंगटन सुंदर, कुमार कुशाग्र, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा. (इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन