CSK में आयुष म्हात्रे की जगह ले सकते हैं ये 5 स्टार खिलाड़ी, घरेलू क्रिकेट में किया है कमाल

Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे इंजरी के कारण अब आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. सुपर किंग्स की टीम जिसके कारण अब बहुत ही कमजोर पड़ गई है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट अब आयुष म्हात्रे के रिप्लेसमेंट की तलाश में नजर आ रही है.

Ayush Mhatre Injury
1 / 6
Ayush Mhatre Injury

Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 में आयुष म्हात्रे बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे थे. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में लगी चोट के कारण अब टीम की स्थिति खराब नजर आ रही है. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग अब उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में लगे हुए हैं. फिलहाल इसके लिए 5 खिलाड़ी दावेदार नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

स्वास्तिक चिकारा

स्वास्तिक चिकारा2 / 6

आरसीबी के लिए पिछले सीजन में खेलने वाले स्वास्तिक चिकारा ऑक्शन में अनसोल्ड गए थे. अब म्हात्रे की जगह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चिकारा को अपने साथ जोड़ सकती है. स्वास्तिक भी लंबे-लंबे छक्के जड़ने के लिए जाने जाते हैं.

विज्ञापन

यश धुल

यश धुल 3 / 6

युवा बल्लेबाज यश धुल ने भी अब अपने खेलने का अंदाज बदल दिया है. दिल्ली प्रीमियर लीग में यश ने आक्रामक अंदाज में खेला था. ऐसे में अब सीएसके की टीम उन्हें भी रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन कर सकती है.

तुषार रहेजा

तुषार रहेजा 4 / 6

उभरते हुए तमिलनाडु के स्टार बल्लेबाज तुषार रहेजा भी रेस में नजर आ रहे हैं. हाल के समय में उन्होंने बहुत ही तूफानी बल्लेबाजी की है. ऐसे में तुषार को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने साथ जोड़ सकती है.

विज्ञापन

सनवीर सिंह

सनवीर सिंह5 / 6

पंजाब के ऑलराउंडर खिलाड़ी सनवीर सिंह को भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने साथ जोड़ सकती है. सनवीर सिंह के आने से सीएसके की टीम में और अच्छा बैलेंस आ जाएगा. 

सलमान निजार

सलमान निजार 6 / 6

केरल के सलमान निजार को भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने साथ जोड़ सकती है. नंबर 3 के लिए उनके पास पहले से ही सरफराज खान का भी विकल्प है. ऐसे में मैच फिनिशर सलमान को मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन