लॉकी फर्ग्यूसन हुए बाहर, पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 में मिलेगी अब इस 4.4 करोड़ के खिलाड़ी को एंट्री!

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले पंजाब किंग्स की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी लॉकी फर्ग्यूसन ने टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है. उनकी जगह अब टीम इस 4.4 करोड़ के खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में शामिल कर सकती है.

jacket (1) - 2026-03-20T112139.349
1 / 6

 

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही कई फ्रेंचाइजी को बड़ा झटका लग चुका है. टीमों के स्टार खिलाड़ी चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर होते जा रहे हैं तो वहीं कुछ खिलाड़ी पर्सनल कारणों से अपना नाम वापस ले चुके हैं. इस लिस्ट में पंजाब किंग्स के धाकड़ तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन का नाम भी शामिल है. फर्ग्यूसन का पंजाब के लिए प्लेइंग 11 में खेलना पूरी तरह से तय माना जा रहा था.

विज्ञापन

शुरुआती मैचों से बाहर हुए फर्ग्यूसन

शुरुआती मैचों से बाहर हुए फर्ग्यूसन 2 / 6

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को पंजाब किंग्स की टीम ने साल 2025 में 2 करोड़ के प्राइस में खरीदा था और वो टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं. उन्होंने नए सीजन की शुरुआत से पहले टूर्नामेंट के शुरुआती 7 मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है.

विज्ञापन

फर्ग्यूसन की जगह लेगा ये खिलाड़ी

फर्ग्यूसन की जगह लेगा ये खिलाड़ी3 / 6

लॉकी फर्ग्यूसन हाल ही में पिता बने हैं. टी20 विश्व कप 2026 के दौरान भी उन्होंने इसी के चलते ब्रेक लिया था लेकिन उस समय वो केवल 4 दिन का समय ही फैमिली के साथ बिता पाए थे. ऐसे में उन्होंने परिवार संग समय बिताने के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है.

फर्ग्यूसन की जगह लेगा ये खिलाड़ी

फर्ग्यूसन की जगह लेगा ये खिलाड़ी4 / 6

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 में लॉकी फर्ग्यूसन का खेलना लगभग तय था लेकिन अब टीम को प्लान बी पर जाना होगा. फर्ग्यूसन की जगह टीम बेन ड्वारशुइस को प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है. टीम ने उनको 4.4 करोड़ के प्राइज में खरीदा था. 

विज्ञापन

ड्वारशुइस करेंगे आईपीएल में डेब्यू

ड्वारशुइस करेंगे आईपीएल में डेब्यू5 / 6

बेन ड्वारशुइस ने अभी तक आईपीएल में कोई भी मुकाबला नहीं खेला है. वो पहली बार टूर्नामेंट में खेलने के लिए उतरेंगे. टी20 क्रिकेट में उनका अनुभव बेहद कमाल का है. उन्होंने खेले 188 मैचों में 2336 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनका इकॉनमी 8.33 का रहा है. 

पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वॉड

पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वॉड6 / 6

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, प्याला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, विशक विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन