T20 World Cup फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेटर ने की सगाई, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी
Prithvi Shaw Gets Engaged: फैंस की नजर भारत और न्यूजीलैंड के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल पर है. इसी बीच भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने सगाई कर ली है. उन्होंने कुछ तस्वीरें पोस्ट करके फैंस को खुशखबरी दी.

Prithvi Shaw Gets Engaged: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल पर सभी की नजरें हैं. इससे कुछ घंटे पहले भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने सगाई कर ली है. वो काफी समय से सोशल मीडिया स्टार आकृति अग्रवाल को डेट कर रहे थे और अब दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने का फैसला किया है. फाइनल से पहले उन्होंने तस्वीरें डालते हुए फैंस को खुशखबरी दी.
इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके दी खुशखबरी
2 / 6पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल के साथ फोटो डाली. उन्होंने कैप्शन के जरिए ऐलान किया कि दोनों ने सगाई कर ली है. उन्होंने दिल छू लेने वाला मैसेज देते हुए लिखा, 'मैदान पर छक्कों से लेकर मैदान के बाहर जीवन भर की सफलताओं तक. वो मेरे लिए सबसे अच्छी पारी हैं.'
शानदार सेरेमनी का किया गया आयोजन
3 / 6पृथ्वी शॉ ने शानदार सेरेमनी का आयोजन किया. दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए. शॉ ने घुटने पर बैठकर आकृति को अंगूठी पहनाई और उनसे सगाई की. दोनों ने अपनी इंगेजमेंट रिंग के साथ तस्वीर भी शेयर की, जिनमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं.
कब लव स्टोरी बनी चर्चा का विषय?
4 / 6जून 2025 में पृथ्वी शॉ की एक फोटो पर आकृति अग्रवाल ने कमेंट किया था. इसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की अफवाह सामने आई थी. अगस्त 2025 में दोनों ने गणेश चतुर्थी पर साथ में तस्वीर डालते हुए अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया था. दोनों ने इसके बाद साथ में कई तस्वीरें शेयर की.
अर्जुन तेंदुलकर की शादी में साथ आए थे नजर
5 / 65 मार्च 2026 को अर्जुन तेंदुलकर की शादी मुंबई में हुई थी. इसी बीच पृथ्वी शॉ अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल के साथ पहुंचे थे.यहां से साफ हो गया था कि दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरियस हैं और दोनों ने अब सगाई करने का फैसला कर लिया.
कौन हैं आकृति अग्रवाल?
6 / 6आकृति अग्रवाल मुंबई की एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं. वो अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर काफी एक्टिव रहती हैं. इस समय उनके इंस्टाग्राम पर 3.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं. बता दें कि उन्होंने तेलुगु फिल्म 'त्रिमुखा' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था.



















