IND vs AFG: बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा जलवा, जानें कैसी रहेगी धर्मशाला की पिच

भारत और अफगानिस्तान तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं. भारतीय टीम धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 13 जून को खेलने के लिए उतरेगी. आइए पिच के मिजाज पर एक नजर डालते हैं.

Cricket News - 2026-06-12T152147.413
1 / 6

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 13 जून से होने जा रहा है. पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. भारतीय टीम शुभमन गिल की अगुवाई में भाग लेने के लिए तैयार है. भारत और अफगानिस्तान बीच पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. ऐसे में पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है. आइए डालते हैं एक नजर.  

विज्ञापन

कैसा है पिच का मिजाज?

कैसा है पिच का मिजाज?2 / 6

धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होती है. लेकिन इस मैदान पर बड़े स्कोर बनते रहते हैं. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को इस मैदान पर मदद मिलती है. लेकिन बल्लेबाज जब सेट हो जाते हैं तो उन्हें रन बनाना आसान हो जाता है. Image Source: X

विज्ञापन

आखिरी बार कब खेला गया था वनडे मैच?

आखिरी बार कब खेला गया था वनडे मैच?3 / 6

इस मैदान पर आखिरी वनडे मैच वनडे विश्व कप 2023 में खेला गया था. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत हुई थी. इस मैच में कुल 771 रन बने थे. इस मैदान पर सबसे बड़ा रन चेज 274 रनों का है, जो 2023 वर्ल्ड कप में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था. Image Source: X

भारत और अफगानिस्तान हेड टू हेड

भारत और अफगानिस्तान हेड टू हेड4 / 6

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 4 वनडे मैच खेले गए हैं. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 मैच जीते हैं, जबकि 1 मुकाबले का नतीजा ड्रॉ रहा है. यानी अफगानिस्तान को अब तक वनडे में भारत के खिलाफ जीत नसीब नहीं हुई है. अफगानिस्तान भारत के खिलाफ वनडे में पहले जीत की तलाश में उतरेगी. Image Source: X

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?5 / 6

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1 बजे होगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप पर होगी, जबकि मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा आप फ्री में मुकाबले के लाइव प्रसारण का मजा डीडी स्पोर्ट्स पर ले सकते हैं. Image Source: X

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 116 / 6

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह. Image Source: Mohammed Siraj/ Instagram

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन