IND vs ENG: टीम इंडिया को T20 फॉर्मेट में करना होगा इन 5 कमियों पर काम, नहीं तो खत्म हो जाएगी बादशाहत

IND vs ENG: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया ने 4 टी-20 मैच खेले हैं. इन सभी मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है. वर्ल्ड चैंपियन वाली बात टीम इंडिया में नहीं नजर आ रही है. फिलहाल टीम में कुछ में कई कमियां नजर आ रही है.

Indian Cricket Team
1 / 6
Pic Credit- AI Generated

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम पिछले 3 सालों से टी-20 फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन कर रही थी. हालांकि पिछले 15 दिनों में टीम इंडिया खराब प्रदर्शन कर रही है. जिसके कारण ही अब टीम पर सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में सभी फैंस इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं. पिछले 4 मैचों पर नजर डाले तो टीम इंडिया में 5 कमियां नजर आ रही है. इस फॉर्मेट में अपनी बादशाहत बरकरार रखने के लिए टीम को इस पर काम करना होगा. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

बीच के ओवरों में धीमी गति से रन बनाना

बीच के ओवरों में धीमी गति से रन बनाना 2 / 6

टीम इंडिया बीच के ओवरों में तेजी से रन बनाने में सफल नहीं हो रही है. आयरलैंड के खिलाफ तिलक वर्मा ने धीमी बल्लेबाजी की. जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में तिलक वर्मा ने धीमा खेला तो दूसरे टी-20 में ये गलती ईशान किशन ने की. जिससे टीम इंडिया बड़ा स्कोर नहीं बना सकी.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

स्पिन विभाग का फेल होना

स्पिन विभाग का फेल होना 3 / 6

पिछले चारों मुकाबले में स्पिन डिपार्टमेंट ने गेंदबाजी में बहुत ज्यादा निराश किया है. अक्षर पटेल ने पहले 2 मुकाबले में निराश किया. जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ रवि बिश्नोई ने गलती की. जिसके कारण ही टीम के हाथ से जीता हुआ मैच निकल गया. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट नहीं होना

हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट नहीं होना 4 / 6

भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में बिना हार्दिक पांड्या के खेल रही है. उनकी कमी टीम को साफ खल रही है. छठा गेंदबाज मौजूदा समय में टीम के पास नहीं है. गेंदबाजों के लिए मददगार पिच पर ही शिवम दुबे को मौका दिया जाता है. ऐसे में टीम को बैलेंस प्रदान करने वाला ऑलराउंडर फिलहाल नहीं नजर आ रहा है.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

प्लेइंग 11 चुनने में गलती

प्लेइंग 11 चुनने में गलती5 / 6

हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्लेइंग 11 में चुनने में गलती. इंग्लैंड के खिलाफ 3 स्पिनर के साथ उतरना बड़ी गलती साबित हुआ. प्रिंस यादव को अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी बाहर बिठाने का फैसला गलत साबित हुआ. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

श्रेयस अय्यर दबाव में कर रहे हैं कप्तानी

श्रेयस अय्यर दबाव में कर रहे हैं कप्तानी 6 / 6

कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. अय्यर ने अहम मौके पर गलती की. जिससे मैच टीम इंडिया के हाथ से निकल गया. आयरलैंड के खिलाफ वाशिंगटन सुंदर को 16वां ओवर देना बड़ी गलती थी. अब शिवम दुबे के होने के बाद भी रवि बिश्नोई को ओवर देना गलत साबित हुआ.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन