ENG vs IND: एक हार और 5 अनचाहे रिकॉर्ड! इंग्लैंड से करारी शिकस्त के बाद टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ ये 'कलंक'

Unwanted Records Team India Made: टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I में करारी हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ टीम इंडिया के नाम कुछ अनचाहे रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं. आइए उन सभी रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं.

shreyas iyer team india
1 / 6

Unwanted Records Team India Made: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I मैच में टीम इंडिया को 125 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम को पहली जीत की तलाश है. नॉटिंघम में टीम इंडिया की जीत की उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह फ्लॉप रहा. इस हार के साथ टीम इंडिया के नाम कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गए हैं. आइए 5 अनचाहे रिकॉर्ड्स के बारे में बात करते हैं, जो टीम इंडिया के नाम इंग्लैंड के खिलाफ हार के साथ दर्ज हुए. (Image: Twitter/X)

विज्ञापन

टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार

टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार2 / 6

टीम इंडिया को अपने T20I इतिहास की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. न्यूजीलैंड ने 2019 में भारत को 80 रन से हराया था. अब टीम इंडिया को 125 रनों से हार मिली है. (Image: Twitter/X)

विज्ञापन

भारत का T20I में दूसरा सबसे छोटा स्कोर

भारत का T20I में दूसरा सबसे छोटा स्कोर3 / 6

भारतीय टीम मात्र 76 रन पर ऑलआउट हो गई. यह टीम इंडिया का T20I में दूसरा सबसे छोटा स्कोर है. इसके पहले 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम 74 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी. (Image: Twitter/X)

पिछले 5 मैचों में कोई जीत नहीं

पिछले 5 मैचों में कोई जीत नहीं4 / 6

भारतीय टीम को पिछले 5 मैचों में एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. आयरलैंड के खिलाफ दो मैच टीम इंडिया हार गई, वहीं इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैचों में भारत को हार मिली और एक मैच रद्द हो गया. यह पहला मौका है, जब टीम इंडिया को T20I में जीत के लिए पांच मैचों का इंतजार करना पड़ा. (Image: Twitter/X)

विज्ञापन

सबसे जल्दी टीम इंडिया का ऑलआउट होना

सबसे जल्दी टीम इंडिया का ऑलआउट होना5 / 6

टीम इंडिया कई बार ऑलआउट हुई है लेकिन इस बार उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया है. भारतीय टीम 11.4 ओवरों में ही ऑलआउट हो गई. यह T20I इतिहास में टीम इंडिया का सबसे जल्दी ऑलआउट होने का रिकॉर्ड है. इससे पहले भारतीय टीम 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 17.2 ओवरों में ऑलआउट हो गई थी. (Image: Twitter/X)

पहली बार पावरप्ले में आधी टीम लौटी पवेलियन

पहली बार पावरप्ले में आधी टीम लौटी पवेलियन6 / 6

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारतीय टीम ने पावरप्ले में 5 विकेट गंवा दिए. यह पहला मौका है, जब भारत की आधी टीम पावरप्ले में ही पवेलियन लौट गई. (Image: Twitter/X)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन