कैसा है Brock Lesnar का अब तक WWE WrestleMania में रिकॉर्ड? जानिए किन रेसलर्स ने दी शर्मनाक हार
WWE WrestleMania को लेकर हमेशा फैंस उत्साहित रहते हैं. हर साल अप्रैल में इसका आयोजन किया जाता है. 2020 से इसका प्रसारण दो दिन का होता है. ब्रॉक लैसनर का इस फेमस शो में हमेशा जलवा रहा है. कंपनी ने उन्हें बड़े मैचों में ही रखा है. उन्होंने लाखों दर्शकों के सामने टाइटल भी अपने नाम किया है. WrestleMania 42 में उनका मैच ओबा फेमी के साथ तय किया गया है. उनकी वजह कंपनी को फायदा होने की उम्मीद है. यहां हम आपको द बीस्ट के अब तक WrestleMania में किए गए प्रदर्शन की पूरी जानकारी देंगे.

WWE WrestleMania 39- Night 2
2 / 13WWE WrestleMania 39- Night 2 में ब्रॉक लैसनर का सिंगल मैच ओमोस के साथ हुआ था. ओमोस को कंपनी ने तगड़ा पुश दिया था. दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. सभी को लगा था कि ओमोस के खिलाफ लैसनर को हार मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लैसनर ने ओमोस को करारी मात दी.
WWE WrestleMania 38- Night 2
3 / 13WrestleMania 38- Night 2 के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. इस टाइटल यूनिफिकेशन मैच में खूब मजा आया. दोनों ने तगड़ा मैच फैंस को दिया. अंत में लैसनर को हार का सामना करना पड़ा. रेंस ने दोनों टाइटल अपने नाम किए.
WWE WrestleMania 36- Day 2
4 / 13WrestleMania 36- Day 2 में ब्रॉक लैसनर ने अपनी WWE चैंपियनशिप ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड की थी. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. कोविड की वजह से एरीना में फैंस मौजूद नहीं थे. मैकइंटायर ने लैसनर को हराकर अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप जीती थी.
WWE WrestleMania 35
5 / 13WWE WrestleMania 35 में ब्रॉक लैसनर ने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप सैथ रॉलिस के खिलाफ सिंगल मैच में डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. रॉलिंस ने मैच में बढ़िया प्रदर्शन किया. उन्होंने अंत में लैसनर को स्टॉम्प लगाकर पिन किया और टाइटल अपने नाम कर लिया.
WWE WrestleMania 34
6 / 13WWE WrestleMania 34 में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. दोनों के बीच टाइटल जीतने के लिए जबरदस्त संघर्ष हुआ. अंत में लैसनर ने मैच जीतकर शानदार अंदाज में अपने टाइटल को रिटेन किया था.
WWE WrestleMania 33
7 / 13WWE WrestleMania 33 में ब्रॉक लैसनर ने गोल्डबर्ग के खिलाफ यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ था. अंत में लैसनर ने गोल्डबर्ग को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. लैसनर ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता था.
WWE WrestleMania 32
8 / 13WWE WrestleMania 32 में ब्रॉक लैसनर और डीन एंब्रोज के बीच नो होल्ड्स बार्ड स्ट्रीट फाइट मैच हुआ था. इस मैच में ताबड़तोड़ एक्शन दिखा. साथ ही साथ हथियारों का इस्तेमाल भी खूब अंदाज में हुआ. अंत में लैसनर ने मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की.
WWE WrestleMania 31
9 / 13WrestleMania 31 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. इस मैच में सैथ रॉलिं ने आकर मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर दिया था. रॉलिंस ने रेंस को हराकर टाइटल अपने नाम किया था.
WWE WrestleMania XXX
10 / 13WWE WrestleMania XXX में ब्रॉक लैसनर और द अंडरटेकर के बीच सिंगल मैच हुआ था. वहां पर लैसनर ने अंडरटेकर को हराकर उनकी रेसलमेनिया की स्ट्रीक खत्म की थी. लैसनर की जीत पर पूरी दुनिया के होश उड़ गए थे.
WWE WrestleMania 29
11 / 13WWE WrestleMania 29 में ब्रॉक लैसनर और ट्रिपल एच के बीच सिंगल्स मैच हुआ था. इस मैच में ट्रिपल एच का करियर दांव पर लगा था. जबरदस्त मुकाबले में अंत में द गेम ने लैसनर के ऊपर बड़ी जीत दर्ज की थी. उनकी जीत पर फैंस खुश हो गए थे.
WWE WrestleMania XX
12 / 13WWE WrestleMania XX में ब्रॉक लैसनर की टक्कर गोल्डबर्ग के साथ हुई थी. इस मैच में गेस्ट रेफरी की भूमिका स्टीव ऑस्टिन ने निभाई थी. मुकाबला बहुत तगड़ा रहा और अंत में लैसनर ने जीत दर्ज की.
WWE WrestleMania XIX
13 / 13WrestleMania XIX में कर्ट एंगल ने ब्रॉक लैसनर के खिलाफ WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. लैसनर ने मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया था. अंत में लैसनर ने एंगल को हराकर टाइटल अपने नाम किया.



















