IPL में 'गर्लफ्रेंड कल्चर' पर BCCI लगाएगा फुल स्टॉप! क्या खिलाड़ियों के साथ नजर नहीं आएंगी उनकी पार्टनर?
BCCI Strict Rules on Girlfriend Culture: आईपीएल 2026 के दौरान कई खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहे हैं. अब इस 'गर्लफ्रेंड कल्चर' को लेकर BCCI ने सख्त नियम लाने का प्लान बना लिया है.

BCCI Strict Rules on Girlfriend Culture: IPL 2026 के बीच अब BCCI ने एक सख्त नियम लागू करने का मन बना लिया है. कई सारे खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहे हैं और उनके साथ होटल में रुक रहे हैं. BCCI अपने सबसे बड़े टूर्नामेंट के दौरान किसी भी विवाद को न्योता नहीं देना चाहती. इसी वजह से उन्होंने 'गर्लफ्रेंड कल्चर' को लेकर सख्ती भरे नियम लाने का मन बना लिया है.
IPL में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहे कई खिलाड़ी
2 / 6IPL 2026 में कई खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहे हैं. खिलाड़ी न सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे हैं, बल्कि कुछ उनके साथ होटल में रह भी रहे हैं. कुछ प्लेयर्स की गर्लफ्रेंड मैच देखने के लिए स्टेडियम में आती हैं और मुकाबले के बाद उनसे बातचीत करती हैं.
BCCI लाने वाला है सख्त नियम
3 / 6दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI अब 'गर्लफ्रेंड कल्चर' को लेकर सख्त नियम लागू करने वाला है. BCCI के एक अधिकारी ने बताया कि अगली बैठक में इसे लेकर बातचीत होगी. रिपोर्ट के अनुसार BCCI को खिलाड़ियों के अपनी पत्नी या परिवार के साथ होटल में रुकने पर समस्या नहीं है लेकिन गर्लफ्रेंड को लेकर वो सख्ती बरतना चाहते हैं.
क्यों BCCI ला रही 'गर्लफ्रेंड कल्चर' को लेकर नियम?
4 / 6रिपोर्ट के अनुसार BCCI कोई बड़ी चूक होने से पहले 'गर्लफ्रेंड कल्चर' पर नियम लाना चाहती है. दरअसल, कई सारे खिलाड़ी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को डेट कर रहे हैं, जो पहले बेटिंग (सट्टेबाजी) वेबसाइट को प्रमोट कर चुकी हैं. इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों पर उनकी गर्लफ्रेंड ने केस दर्ज किए हैं.
क्या होगा नियम?
5 / 6'गर्लफ्रेंड कल्चर' के नियम में कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. रिपोर्ट के मुताबिक BCCI को खिलाड़ियों की पत्नी या 'ऑफिशियली एनाउंस गर्लफ्रेंड' के साथ रुकने से समस्या नहीं है. यह नियम सिर्फ उन खिलाड़ियों के लिए हो सकता है, जो अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात नहीं करते.
कब तक आएगा नियम?
6 / 6रिपोर्ट में बताया गया है कि BCCI ने अपनी एंटी करप्शन समिति के साथ मिलकर IPL में 'गर्लफ्रेंड कल्चर' को लेकर नियम पर काम करने का फैसला किया है. यह नियम IPL के अगले सीजन से लागू हो सकता है.


















