IPL 2026 में कौन जीतेगा ऑरेंज कैप? आकाश चोपड़ा ने लगाया इस टी20 वर्ल्ड कप स्टार पर दांव
Aakash Chopra On Sanju Samson: टीम इंडिया के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्टार संजू सैमसन का सपोर्ट करते हुए कहा कि वो अपनी शानदार फॉर्म जारी रखेंगे और आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप जीतेंगे. 31 साल के सैमसन टी20 वर्ल्ड कप में यादगार प्रदर्शन करके आ रहे हैं; भारत की खिताबी जीत के सफर में वो 321 रनों के साथ भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे.

आकाश चोपड़ा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इसी प्रदर्शन की बदौलत संजू सैमसन पर बड़ा दांव लगा रहे हैं. उनका मानना है कि CSK के ये स्टार बैटर इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन ऑरेंज कैप हासिल कर सकते हैं.
2 / 6संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार 3 अर्धशतक बनाए, जिनमें से एक सेमीफाइनल और एक फाइनल में शामिल था. आईपीएल 2026 के ऑफ-सीजन में जब सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में ट्रेड किया गया, तो वो सुर्खियों में छा गए थे.
3 / 6टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में संजू सैमसन का प्रदर्शन काफी खराब रहा था, ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि क्या उन्हें भारत और श्रीलंका में आयोजित ग्लोबल टूर्नामेंट में प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया जाएगा या नहीं, लेकिन संजू ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया.
4 / 6दिलचस्प बात ये है कि इस सीनियर बल्लेबाज ने अपने 13 साल के आईपीएल करियर में कभी भी ऑरेंज कैप नहीं जीती है. लेकिन इस बार आकाश चोपड़ा समेत कई एक्सपर्ट संजू को इसका दावेदार बता रहे हैं. अगर उनकी करेंट फॉर्म जारी रहती है, तो ये ज्यादा मुश्किल नहीं होगा.
5 / 6आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 के लिए अपने पर्पल कैप विनर के तौर पर दिग्गज जसप्रीत बुमराह को चुना. ये चैंपियन पेसर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जबरदस्त प्रदर्शन करके आ रहे हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 14 विकेट लिए, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 4/15 का 'प्लेयर ऑफ द मैच' परफॉर्मेंस भी शामिल है.
6 / 6राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 का 'इमर्जिंग प्लेयर' चुनने में चोपड़ा को जरा भी हिचकिचाहट नहीं हुई. पिछले साल अपने डेब्यू सीजन में सात मैचों में 252 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन करने वाले इस युवा खिलाड़ी ने तब से लगातार बेहतरीन खेल दिखाया है, जिसमें इस साल की शुरुआत में भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाना भी शामिल है.


















