The Great Khali को रिटायर कर सकते हैं ये 7 तगड़े WWE रेसलर्स, क्या Brock Lesnar को मिलेगा मौका?
WWE में 2006 से 2014 तक द ग्रेट खली ने जबरदस्त काम किया. दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही. 2007 में खली वर्ल्ड चैंपियन भी बने. कुछ साल पहले WWE ने उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया. खली लंबे समय से इन-रिंग एक्शन में नहीं दिखे हैं. हर कोई उनकी एक अंतिम मैच के लिए वापसी चाहता है. खुद भारतीय दिग्गज भी कई बार आखिरी मैच के लिए रिंग में वापस आने की इच्छा जता चुके हैं. यहां हम आपको सात स्टार्स के बारे में बताएंगे जो खली को रिटायर कर सकते हैं.

ब्रॉक लैसनर
2 / 8हाल ही में एक इंटरव्यू में द ग्रेट खली ने ब्रॉक लैसनर से मैच लड़ने की इच्छा जाहिर की. खली ने कहा कि अगर वो वापसी करते हैं तो फिर बीस्ट के साथ मैच चाहेंगे. हो सकता है कि फ्यूचर में दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला हो. खली को लैसनर रिटायर कर सकते हैं.
रोमन रेंस
3 / 8द ग्रेट खली कई बार रोमन रेंस की तारीफ कर चुके हैं. रोमन ने अब WWE में अपना बड़ा नाम बना लिया है. रोमन भी खली को रिटायर करने के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं. दोनों के मैच से कंपनी को भी तगड़ा फायदा होगा. भारत में भी रेंस को बहुत पसंद किया जाता है. इससे भी अच्छा फायदा मिल सकता है.
गुंथर
4 / 8गुंथर को करियर किलर उपनाम दिया गया है. अभी तक वो गोल्डबर्ग, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स को रिटायर कर चुके हैं. गुंथर और द ग्रेट खली के मैच में भी काफी मजा आएगा. गुंथर की कद-काठी भी तगड़ी है. वो खली को बढ़िया टक्कर दे सकते हैं. खली को गुंथर भी रिटायर कर सकते हैं.
ओमोस
5 / 8ओमोस की हाइट भी 7 फुट से ऊपर है. वो भी द ग्रेट खली को तगड़ी चुनौती दे सकते हैं. फ्यूचर में ओमोस भी खली को रिटायर कर सकते हैं. इसके जरिए ओमोस को बड़ा पुश ट्रिपल एच द्वारा दिया जा सकता है. इस मुकाबले को फैंस भी बहुत पसंद करेंगे.
कोडी रोड्स
6 / 8कोडी रोड्स भी अब WWE में अपना बड़ा नाम बना चुके हैं. पिछले कुछ सालों से वो बतौर फेस कंपनी में काम कर रहे हैं. कोडी भी द ग्रेट खली को रिटायर कर सकते हैं. उन्हें कंपनी द्वारा बड़ा मौका फ्यूचर में दिया जा सकता है. दोनों के बीच तगड़ी भिड़ंत हो सकती है.
ओबा फेमी
7 / 8ओबा फेमी भी उभरते हुए स्टार हैं. उन्हें एक खतरनाक मॉन्स्टर के रूप में पेश किया जा रहा है. ब्रॉक लैसनर के खिलाफ भी उन्हें मैच दे दिया गया है. फ्यूचर में वो द ग्रेट खली को रिटायर कर सकते हैं. इसे जरिए उन्हें बड़ा पुश कंपनी दे सकती है.
डेमियन प्रीस्ट
8 / 8डेमियन प्रीस्ट भी काफी लंबे-चौड़े रेसलर हैं. वो भी द ग्रेट खली को रिंग में अच्छी टक्कर दे सकते हैं. इनके बीच भी मुकाबला जबरदस्त रहेगा. प्रीस्ट एक ऐसे स्टार हैं जो खली को रिटायर कर सकते हैं. कंपनी द्वारा जरूर फ्यूचर में उन्हें ये मौका दिया जाना चाहिए.


















