WWE SummerSlam 2026 में डेब्यू करेंगे ये 5 धाकड़ रेसलर्स, एक करेगा Brock Lesnar को रिटायर!

WWE SummerSlam 2026 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. कुछ स्टार्स समर की सबसे बड़ी पार्टी में डेब्यू करने वाले हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

SummerSlam 2026: WWE का अगला इवेंट SummerSlam 2026 होने वाला है. 1 और 2 अगस्त को इसका आयोजन होगा. कंपनी ने मैच कार्ड लगभग तैयार कर लिया है. ब्रॉक लैसनर, रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, सीएम पंक और कोडी रोड्स समेत कई बड़े स्टार्स एक्शन दिखाने के लिए तैयार हैं. हर साल की तरह इस बार भी बड़े सरप्राइज देखने को मिलेंगे. ट्रिपल एच ने कहा है कि इस बार समर की पार्टी बहुत बड़ी होने वाली है. खैर कुछ रेसलर्स का SummerSlam 2026 में डेब्यू भी होने वाला है. पहली बार वो इस प्रीमियम लाइव इवेंट में अपना जलवा दिखाएंगे. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी

ओबा फेमी2 / 6

SummerSlam 2026 में ओबा फेमी का बड़ा मैच होने वाला है. वो ब्रॉक लैसनर के खिलाफ हैल इन ए सैल मैच लड़ेंगे. इस मैच को लेकर सभी उत्साहित हैं. सबसे बड़ी बात है कि फेमी का SummerSlam इवेंट में डेब्यू मैच होगा. वो पहली बार समर की पार्टी में एक्शन दिखाएंगे. वो जीत के प्रबल दावेदार भी माने जा रहे हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रॉयस कीज

रॉयस कीज3 / 6

SummerSlam 2026 में रॉयस कीज का जलवा भी देखने को मिलेगा. कीज, एलए नाइट और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ और जेकब फाटू से होने वाला है. कीज ने कुछ महीने पहले ही WWE में कदम रखा है. उनका भी SummerSlam में इस बार डेब्यू होगा. (Photo: WWE.com)

निक एल्डिस

निक एल्डिस4 / 6

SummerSlam 2026 में निक एल्डिस के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी. उनका मुकाबला गुंथर के साथ होने वाला है. दोनों की जबरदस्त राइवलरी चल रही है. एल्डिस तीन साल बाद इन-रिंग एक्शन में नज़र आएंगे. उनका भी इस बार SummerSlam में डेब्यू मैच होगा. देखना होगा कि वो जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

डेनहाउजेन

डेनहाउजेन 5 / 6

डेनहाउजेन ने अपने कैरेक्टर से सभी का दिल जीता है. SummerSlam 2026 में उनका मुकाबला डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ होने वाला है. इनकी राइवलरी अभी तक बढ़िया रही है. डेनहाउजेन भी SummerSlam में डेब्यू करने वाले हैं. फैंस की नजरें उनके ऊपर होंगी. (Photo: WWE.com)

ट्रिक विलियम्स

ट्रिक विलियम्स6 / 6

ट्रिक विलियम्स अभी यूएस चैंपियन हैं. रेसलमेनिया 42 में उन्होंने टाइटल अपने नाम किया था. SummerSlam 2026 में वो भी अपना टाइटल दांव पर लगाएंगे. कार्मेलो हेज के साथ उनका मैच हो सकता है. विलियम्स भी SummerSlam में अपना डेब्यू करेंगे. उन्हें कंपनी द्वारा बड़ा पुश दिया जा रहा है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन