5 WWE स्टार्स जो इस हफ्ते Raw में Roman Reigns की जमकर कर सकते हैं कुटाई

WWE Raw का आगामी एपिसोड शानदार होने वाला है. रोमन रेंस वहां पर वापसी करेंगे. उन्हें लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. रेंस को रेड ब्रांड में आकर कुछ लोगों से सावधान रहना पड़ेगा. कुछ स्टार्स उनके ऊपर खतरनाक अटैक कर सकते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार होने वाला है. कंपनी ने पहले से कुछ बड़े ऐलान कर दिए हैं. टॉप स्टार्स अपने एक्शन से सभी का दिल जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. खैर रोमन रेंस भी रेड ब्रांड के शो में आएंगे. पिछले हफ्ते वो एपिसोड में नहीं आए थे. रेंस के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हैं. सभी लोग जानना चाहते हैं कि उनका अगला विरोधी कौन होगा. उन्हें कुछ रेसलर्स से सावधान भी रहना पड़ेगा. यहां हम पांच स्टार्स की बात करेंगे जो रेंस के ऊपर हमला कर सकते हैं.

विज्ञापन

एलए नाइट

एलए नाइट2 / 6

एलए नाइट ब्लडलाइन से बौखलाए हुए हैं. वो रोमन रेंस के ऊपर निशाना साध चुके हैं. जिमी उसो और जे उसो से भी उनकी बात हो चुकी है. इनके बीच तो ब्रॉल भी होने वाल था, लेकिन मामला सुलझ गया. नाइट इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में रेंस के ऊपर हमला कर राइवलरी शुरू कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सोलो सिकोआ

सोलो सिकोआ3 / 6

क्लैश इन इटली के बाद रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ और उनकी टीम के ऊपर तंज कसा था. रेंस ने कहा था कि अब उनका नंबर है. सोलो ने दोबारा ब्लडलाइन में आने से भी मना कर दिया है. सिकोआ अब इस हफ्ते Raw के एपिसोड में अपने ग्रुप के साथ मिलकर रोमन के ऊपर हमला कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर4 / 6

रेसलमेनिया 42 के बाद से ड्रू मैकइंटायर गायब चल रहे हैं. वहां पर उनकी टक्कर जेकब फाटू के साथ हुई थी. मैकइंटायर अब रेड ब्रांड में वापसी कर रोमन रेंस के ऊपर हमला कर सकते हैं. कंपनी द्वारा एक बार फिर रोमन और मैकइंटायर की राइवलरी शुरू कराई जा सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सीएम पंक

सीएम पंक 5 / 6

रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर ही वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद Raw के एपिसोड में अंतिम बार पंक नज़र आए थे. पंक रेड ब्रांड में वापस आकर रेंस के ऊपर हमला कर सकते हैं. दोनों के बीच आगामी नाइट ऑफ चैंपियंस में रीमैच रखा जा सकता है. (Photo: WWE.com)

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस6 / 6

सैथ रॉलिंस किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के पहले राउंड में बाहर हो गए हैं. रॉलिंस लगातार रोमन रेंस के ऊपर निशाना साध रहे थे. वो समरस्लैम में रेंस का सामना करने के लिए उत्सुक थे. रॉलिंस इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में गुस्से में आकर रेंस के ऊपर तगड़ा हमला कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन