5 WWE स्टार्स जो दे सकते हैं WrestleMania 42 में Brock Lesnar को टक्कर, लिस्ट में करियर किलर का नाम भी शामिल

WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. फैंस इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं. 2026 का ये सबसे बड़े इवेंट है. दो दिन के इस शो में ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. ब्रॉक लैसनर भी इवेंट का हिस्सा बनने वाले हैं. उन्हें एडवर्टाइज किया जा रहा है. उन्होंने पूरे रोस्टर को ओपन चैलेंज भी दे दिया है. आइए जानते हैं किन पांच स्टार्स के साथ WrestleMania 42 में लैसनर की टक्कर हो सकती है.

WWE
1 / 6
WWE WrestleMania 42

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस2 / 6

सैथ रॉलिंस ने हाल ही में हुए एलिमिनेशन चैंबर में वापसी की. उन्होंने लोगन पॉल के ऊपर हमला किया. रॉलिंस का आगे का रास्ता अभी क्लियर नहीं है. उन्होंने पॉल हेमन को भी अटैक कर बाहर कर दिया है. रॉलिंस का मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ भी हो सकता है.

विज्ञापन

एलए नाइट

एलए नाइट3 / 6

एलए नाइट पिछले कुछ सालों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. कंपनी द्वारा उन्हें इस बार बड़ा मौका दिया जा सकता है. उनकी टक्कर ब्रॉक लैसनर के साथ रेसलमेनिया 42 में हो सकती है. कहीं ना कहीं ये कंपनी का अच्छा कदम भी होगा.

ओबा फेमी

ओबा फेमी4 / 6

ओबा फेमी भी ब्रॉक लैसनर के साथ मैच की कतार में खड़े हुए हैं. 2026 के मेंस रॉयल रंबल मैच में लैसनर ने ही फेमी को एलिमिनेट किया था. फेमी भी लैसनर को रेसलमेनिया 42 के लिए टक्कर दे सकते हैं. दोनों के बीच मैच में काफी मजा आएगा.

विज्ञापन

गुंथर

गुंथर5 / 6

गुंथर और ब्रॉक लैसनर के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. गुंथर को करियर किलर का नाम भी दे दिया गया है. रेसलमेनिया 42 में गुंथर और लैसनर का मैच भी इस बार हो सकता है. इस मैच से कंपनी को तगड़ा बिजनेस मिलेगा.

ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर6 / 6

ड्रू मैकइंटायर के साथ भी ब्रॉक लैसनर की टक्कर कराई जा सकती है. दोनों पहले भी एक-दूसरे के दुश्मन रह चुके हैं. इनकी टक्कर में काफी मजा आएगा. फैंस भी उत्साहित हो जाएंगे. ट्रिपल एच एक बड़ा मैच फैंस को दे सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन