Brock Lesnar का WWE WrestleMania 42 में घातक मैच, इन 5 तरीकों से हो सकता है महामुकाबले का अंत
WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ होने वाला है. इस मैच में खूब बवाल मचने की उम्मीद जताई जा रही है. आइए आपको बताते हैं कि किन तरीकों से इस मुकाबले का अंत हो सकता है.

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं. वहां पर ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी का मैच तय किया गया है. नाइट-2 की शुरुआत में दोनों की टक्कर होने वाली है. अभी तक इनकी राइवलरी में फेमी का दबदबा देखने को मिला है. वो दो बार लैसनर को पटक चुके हैं. इनके बीच कॉन्ट्रैक्ट भी साइन हो चुका है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फेमी की बड़ी जीत वहां पर हो सकती है. आइए आपको पांच तरीकों के बारे में बताते हैं जिनके जरिए दोनों के मैच का अंत हो सकता है.
ब्रॉक लैसनर की जीत
2 / 6WrestleMania में ब्रॉक लैसनर का रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है. छह मैचों में जीत और छह मैचों में हार का सामना उन्हें करना पड़ा है. सभी को लग रहा है कि फेमी की जीत होगी, लेकिन बुकिंग में बदलाव भी हो सकता है. लैसनर बड़ी जीत फेमी के ऊपर हासिल कर सकते हैं.
ओबा फेमी की जीत
3 / 6WrestleMania 42 में ओबा फेमी अपने करियर का सबसे बड़ा मैच लड़ने वाले हैं. उन्हें कंपनी द्वारा पुश दिया गया है. ब्रॉक लैसनर से लड़ने का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता है. WrestleMania 42 में एक तगड़े मुकाबले में फेमी क्लीन जीत लैसन के खिलाफ हार सकते हैं.
ब्रॉक लैसनर की डॉमिनेटिंग जीत
4 / 6आप सभी जानते हैं कि ब्रॉक लैसनर के मैच ज्यादा लंबे नहीं चलते हैं. WrestleMania में उनका मुकाबले बहुत छोटे रहे हैं. WrestleMania 42 में लैसनर के ऊपर पांच मिनट के अंदर फेमी जीत हासिल कर सकते हैं. इसके जरिए फेमी को बड़ा पुश दिया जा सकता है.
पॉल हेमन का धोखा
5 / 6हाल ही में अफवाहें सामने आई कि पॉल हेमन आगे जाकर ओबा फेमी के मैनेजर बन सकते हैं. WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर को बड़ा धोखा पॉल हेमन द्वारा मिल सकता है. वो लैसनर को लो-ब्लो लगा सकते हैं. उनकी वजह से लैसनर को करारी हार का सामना करना पड़ सकता है.
क्या ब्रॉक लैसनर करेंगे चीटिंग?
6 / 6आप सभी जानते हैं कि ब्रॉक लैसनर जीत के लिए कोई भी हद पार कर सकते हैं. वो WrestleMania 42 में भी ऐसा कर सकते हैं. उन्हें पता है कि ओबा फेमी के खिलाफ उन्हें आसानी से जीत नहीं मिलेगी. वो चीटिंग भी कर सकते हैं. इसके जरिए उन्हें जीत मिल सकती है.


















