पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के वो 5 रिकॉर्ड जिनका टूटना है लगभग नामुमकिन! 30 साल से कोई कर नहीं पाया ये कारनामा
Unbreakable Records by Pakistani Cricketers: पाकिस्तान क्रिकेट की भले ही मौजूदा समय में वर्ल्ड क्रिकेट में लगातार किरकिरी हो रही हो लेकिन दशकों पहले ये दुनिया की सबसे अच्छी क्रिकेट टीमों में से एक हुआ करती थे. पाकिस्तान ने वर्ल्ड क्रिकेट को कुछ महान खिलाड़ी दिए हैं और उनके नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड रहे हैं, जिनका टूटना लगभग नामुमकिन नजर आता है. आइए पाकिस्तानी क्रिकेटर्स द्वारा बनाए गए ऐसे ही 5 रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं, जो शायद कभी नहीं टूट पाएंगे.

2 / 6वसीम अकरम पाकिस्तान के सबसे सफल तेज गेंदबाज रहे हैं. उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो शायद कोई तोड़ नहीं पाएगा. वो वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज हैं. उनके नाम 502 विकेट हैं. एक्टिव गेंदबाजों में सिर्फ मिचेल स्टार्क हैं, जिन्होंने 247 विकेट झटके हैं. अकरम का ये रिकॉर्ड टूटना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन लग रहा है.
3 / 6शोएब अख्तर के नाम क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 2003 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 161.2 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से गेंद फेंकी थी. अभी तक ये रिकॉर्ड कोई भी तोड़ नहीं पाया है और इसका टूटना नामुमकिन लग रहा है.
4 / 6हनीफ मोहम्मद के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो दशकों से नहीं टूटा है. उन्होंने 1958 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 970 मिनट तक बल्लेबाजी की थी. इस रिकॉर्ड का टूटना अब मुश्किल ही नहीं नामुमकिन नजर आ रहा है. 2015 में एलिस्टर कुक के पास ये रिकॉर्ड तोड़ने का मौका था लेकिन वो 836 मिनट ही बल्लेबाजी कर पाए.
5 / 6टेस्ट क्रिकेट का इतिहास काफी लंबा रहा है. इसी बीच पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद युसूफ के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो पिछले 20 साल से नहीं टूटा है. वो एक साल में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2006 में कुल 9 शतक जड़े थे.
6 / 6वसीम अकरम न सिर्फ गेंद, बल्कि बल्ले से भी घातक रहे हैं. 1996 में उन्होंने नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 257 रन बनाए थे. ये टेस्ट इतिहास में नंबर 8 पर खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. पिछले 20 साल से कोई उनका रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है.



















