5 कारण क्यों Roman Reigns ने WWE Raw में वापसी के बाद हील टर्न लेकर फैंस के उड़ाए होश!

WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन रेंस ने वापसी कर फैंस को खुश किया. अभी तक वो बतौर फेस काम कर रहे थे. इस बार उनका हील रूप सामने आया. ऐसा लगता है कि रेंस और उनकी ब्लडलाइन ने हील टर्न ले लिया है. आइए इसके पीछे के कुछ कारण आपको बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE Raw के एपिसोड की शुरुआत इस हफ्ते रोमन रेंस ने की. रोमन द उसोज़ और जेकब फाटू के साथ आए. फैंस ने उनका जोरदार अंदाज में स्वागत किया. रेंस ने ऑफिशियल तौर पर फाटू को उला-फाला देकर उन्हें ब्लडलाइन में शामिल किया. बाद में फाटू ने एक्टर एरिक आंद्रे पर हमला किया. रेंस ने पहले इसके लिए मना कर दिया था. बाद में उन्होंने अपना हील अवतार दिखाकर फाटू को उन्हें मारने का आदेश दिया. ऐसा लगता है कि अब रेंस और उनकी ब्लडलाइन ने हील टर्न ले लिया. यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों रेंस ने हील टर्न लिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कैरेक्टर में बदलाव की जरूरत

कैरेक्टर में बदलाव की जरूरत2 / 6

रोमन रेंस ने 2024 के रेसलमेनिया तक बतौर हील काम किया था. इसके बाद से वो लगातार फेस के रूप में नज़र आए. अब एक बार फिर उन्होंने अपनी ब्लडलाइन बना ली है. रेंस को हील के रूप में ही सफलता मिली है. उनके पुराने साथियों ने खूब काम किया. अब उन्हें कैरेक्टर में बदलाव की सख्त जरूरत भी थी. इस वजह से उन्होंने हील टर्न लिया हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

फैंस की मांग

फैंस की मांग3 / 6

वैसे फैंस ने रोमन रेंस को हमेशा हील के रूप में ही ज्यादा पसंद किया है. उनके इस किरदार ने खूब दिल जीता. रेंस ने अब बतौर चैंपियन फिर से अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया है. फैंस की भी मांग है कि रेंस पुराने कैरेक्टर में आगे बढ़ें. इस वजह से भी उन्होंने हील टर्न लिया हो सकता है. (Photo: WWE.com)

जेकब फाटू को आगे बढ़ाने के लिए

जेकब फाटू को आगे बढ़ाने के लिए4 / 6

जेकब फाटू ने 2024 में मेन रोस्टर में कदम रखा था. इसके बाद से ज्यादातर उन्होंने अपनी हील और खूंखार रूप ही दिखाया है. फैंस को भी उनका ये ही कैरेक्टर अच्छा लगता है. फाटू को आगे बढ़ाने के लिए रोमन रेंस को हील टर्न अपनाना पड़ा हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

नई स्टोरीलाइन के लिए

नई स्टोरीलाइन के लिए5 / 6

रोस्टर में मौजूदा समय में कई यंग स्टार काम कर रहे हैं, जिन्हें पुश की सख्त जरूरत है. अगर इनकी एक खतरनाक हील स्टार से राइवलरी रहेगी तो मोमेंटम मिल सकता है. ये काम रोमन रेंस से अच्छा कोई नहीं कर सकता है. कुछ फेस स्टार्स को आगे बढ़ाने के लिए रेंस ने हील टर्न लिया हो सकता है. (Photo: WWE.com)

टाइटल रन को लंबा रखने के लिए

टाइटल रन को लंबा रखने के लिए 6 / 6

रोमन रेंस को पता है कि अगर वो हील बनकर काम करेंगे तो ही उनका टाइटल रन लंबा चल सकता है. इसके जरिए ही वो फैंस को लगातार अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं. बतौर फेस शायद फैंस उनके साथ लंबे समय तक नहीं जुड़ पाएं. ये भी एक कारण है कि रेंस ने हील टर्न लिया हो सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन