Vastu Tips: प्लास्टिक या स्टील के डिब्बे में रखते हैं नमक, तो हो जाएं सावधान! वास्तु दोष बिगाड़ सकता है हाल

Vastu Tips: लोग रसोई में नमक को अक्सर प्लास्टिक या स्टील के डिब्बे में रखते हैं. वास्तु के मुताबिक, ऐसा करना गलत होता है. इसके कारण वास्तु दोष लगता है और परेशानी झेलनी पड़ती है.

Vastu Tips and salt astrology
1 / 6
Vastu Tips and salt astrology

Vastu Tips: नमक को गलत तरह से स्टोर करने से राहु दोष लग सकता है. इसके कारण तनाव और काम में बाधा का सामना करना पड़ता है. नमक को किस तरह नहीं रखना चाहिए और नमक स्टोर करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

प्लास्टिक, स्टील और लोहे के डिब्बे में न रखें नमक

प्लास्टिक, स्टील और लोहे के डिब्बे में न रखें नमक2 / 6

ज्योतिष में नमक का संबंध चंद्रमा से बताया गया है. वहीं लोहे का संबंध शनि से होता है. नमक को लोहे के डिब्बे में रखने से बचना चाहिए. इसके अलावा प्लास्टिक और स्टील के डिब्बे में नमक को नहीं रखना चाहिए. इससे नकारात्मकता बढ़ती है.

विज्ञापन

नमक के कारण लग सकता है दोष

नमक के कारण लग सकता है दोष3 / 6

नमक को गलत बर्तन में रखने से राहु और केतु का बुरा प्रभाव झेलना पड़ सकता है. इससे वास्तु दोष लगता है. वास्तु दोष के कारण तनाव की स्थिति पैदा होती है.

झेलना पड़ेगा नुकसान

झेलना पड़ेगा नुकसान4 / 6

नमक के कारण वास्तु दोष लगता है तो काम में बाधा आती है. तनाव की स्थिति बनी रहती है. व्यक्ति चिंता में रहता है. इस स्थिति से बचने के लिए नमक स्टील, लोहे और प्लास्टिक के बर्तन में नहीं रखना चाहिए.

विज्ञापन

नमक को कैसे रखें?

नमक को कैसे रखें?5 / 6

नमक रखने के लिए कांच का बर्तन सबसे अच्छा माना जाता है. आप नमक को कांच के डिब्बे में स्टोर करके रख सकते हैं. इसके अलावा मिट्टी का बर्तन नमक रखने के लिए अच्छा होता है. यह सकारात्मकता लेकर आता है.

नमक के साथ करें खास उपाय

नमक के साथ करें खास उपाय6 / 6

नमक के डिब्बे में 4-5 लौंग डालकर रखनी चाहिए. इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है. नमक के साथ लौंग के उपाय को करने से पैसों की तंगी दूर होती है. नमक को दक्षिण दिशा में रखने से बचना चाहिए. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन