Tortoise Ring: कछुए की अंगूठी पहनते ही बदल जाएगी किस्मत! पहनने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Tortoise Ring: कछुए की अंगूठी का ज्योतिष में खास महत्व बताया गया है. कछुए की अंगूठी पहनने से कई लाभ मिलते हैं. इसे पहनने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. यह आपकी जीवन में सकारात्मकता को आकर्षित करता है.

image.jpg
1 / 6
Tortoise Ring wearing precautions

Tortoise Ring: कछुए को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है. कछुए की अंगूठी पहनने वालों को कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. गलतियों के कारण इसका उल्टा असर पड़ सकता है. चलिए इन नियमों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

किन लोगों को पहननी चाहिए कछुए की अंगूठी

किन लोगों को पहननी चाहिए कछुए की अंगूठी2 / 6

कछुए की अंगूठी को कई राशियों के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है. कछुए की अंगूठी को कर्क, वृश्चिक, कन्या और मीन राशि वालों के लिए धारण करना बेहद शुभ होता है. इससे जीवन में उन्नति मिलती है.

विज्ञापन

अंगूठी पहनने की विधि

अंगूठी पहनने की विधि3 / 6

कछुए की अंगूठी को गंगाजल या दूध से शुद्ध करके धारण करना चाहिए. इसे पहनने से पहले मां लक्ष्मी के चरणों में रखें. इसके बाद ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करने के साथ पहनें. इसे सीधे हाथ की मध्यमा बीच वाली या तर्जनी अंगूठे के बराबर वाली उंगली में धारण करना चाहिए.

इन बातों का रखें ध्यान

इन बातों का रखें ध्यान4 / 6

कछुए की अंगूठी को शुक्रवार के दिन धारण करना चाहिए. यह दिन शुभ माना जाता है. अंगूठी पहनते समय कछुए का मुंह आपकी तरफ होना चाहिए. इससे धन आकर्षित होता है. कछुए की अंगूठी चांदी की सबसे अच्छी मानी जाती है.

विज्ञापन

इन गलतियों से बचें

इन गलतियों से बचें5 / 6

आपको अपनी कछुए की अंगूठी को किसी को पहनने के लिए नहीं देना चाहिए. इसे बार-बार उंंगली से निकालना नहीं चाहिए. बार-बार उंगली में घुमाना नहीं चाहिए.

कछुए की अंगूठी के फायदे

कछुए की अंगूठी के फायदे6 / 6

कछुए की अंगूठी पहनने से मन शांत रहता है और एकाग्रता बढ़ती है. इससे करियर में आ रही बाधाएं खत्म होती हैं. जीवन में तरक्की के लिए इसे धारण करना चाहिए. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन