Plant Vastu Tips: दुर्भाग्य का कारण बनते हैं ये 5 पौधे! घर की सुख-समृद्धि का करते हैं तबाह

Plant Vastu Tips: घर में सुंदरता बढ़ाने और सजावट के लिए लोग कई तरह के पौधे लगा लेते हैं. वास्तु की दृष्टि से देखें, तो कई पौधे अशुभ फल देते हैं. इन्हें घर में लगाने से बचना चाहिए.

Cactus .jpg
1 / 6
unlucky plants for home as per vastu shastra

Plant Vastu Tips: घर में कई तरह के पौधो को रखना अशुभ मानते हैं. इन्हें घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. आपके घर में इस तरह के पौधे हैं, तो इन्हें तुरंत बाहर निकाल दें.

विज्ञापन

कैक्टस

कैक्टस2 / 6

कैक्टस का पौधा लोग अक्सर सजाने के लिए घर में रख लेते हैं. हालांकि, घर में कैक्टस का पौधा रखना अच्छा नहीं माना जाता है. इसके कारण घर में लड़ाई-झगड़े और तनाव बढ़ता है.

विज्ञापन

इमली का पौधा

इमली का पौधा3 / 6

घर में इमली का पौधा लगाना अशुभ माना जाता है. इसे लगाने से नुकसान होता है. इसे घर में लगाने से दरिद्रता और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ता है.

दूध वाले पौधे

दूध वाले पौधे4 / 6

जिन पौधे के पत्ते या तने को तोड़ने पर दूध जैसा पदार्थ निकलता है उन्हें दूध वाले पौधे कहते हैं. इस तरह के पौधे को घर में नहीं लगाना चाहिए. थूहर, आक, मदार और कनेर इन पौधों को घर में न लगाएं. इससे कर्ज और कंगाली बढ़ती है.

विज्ञापन

सूखे हुए पौधे

सूखे हुए पौधे5 / 6

वास्तु के अनुसार, सूखे हुए पौधों को अशुभ माना जाता है. घर में इन पौधों के होने से कंगाली और अशुभता आती है. अगर कोई पौधा घर में रखा हुआ सूख गया है, तो इसे तुरंत हटा देना चाहिए.

बबूल

बबूल6 / 6

बबूल का कांटेदार पौधा या पेड़ घर में नहीं होना चाहिए. कांटेदार पौधे घर में लगाने से परिवार में कलह और तनाव बढ़ता है. इस गलती को बिल्कुल न करें. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन