Garud Puran: इस तरह के सपने आना होता है शुभ, गरुड़ पुराण में बताया है सुख-समृद्धि का प्रतीक
Garud Puran: गरुड़ पुराण के अनुसार, कई ऐसे सपनों के बारे में बताया गया है जो शुभ माने जाते हैं. गरुड़ पुराण में इन सपनों का जिक्र मिलता है. इन सपनों का आना सुख-समृद्धि और सफलता मिलने की ओर इशारा करता है.

Garud Puran: गरुड़ पुराण में ऐसे कई सपनों के बारे में बताया गया है. इन सपनों को बेहद शुभ मानते हैं. यह जीवन में बदलाव आने की ओर इशारा करते हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं.
तीर्थ स्थल का सपना
2 / 6रात को सोते समय खुद को किसी तीर्थ स्थल पर दर्शन करते देखना शुभ होता है. तीर्थ स्थल का सपना आना नदियों को सपने में देखने का अर्थ है कि, आपके जीवन में सुख-शांति आने वाली है. यह बीमारियों से छुटकारा मिलने का संकेत होता है.
सपने में गाय देखना
3 / 6गरुड़ पुराण में सपने में गाय देखने के बारे में बताया गया है. इसको बेहद शुभ माना जाता है. यह सपना आना सौभाग्य का संकेत होता है. सपने में आप गाय देखते हैं, तो यह देवी-देवताओं के आशीर्वाद का संकेत होता है.
पितरों का सपना
4 / 6आप सपने में प्रसन्न अवस्था में पितरों के दर्शन करते हैं, तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है. यह जीवन में खुशहाली आने का संकेत होता है. इस तरह का सपना आना जीवन में धन-धान्य के आगमन का संकेत होता है.
सपने में सफेद सांप
5 / 6आप सपने में सफेद नाग को देखना शुभ संकेत माना जाता है. यह भाग्य का साथ मिलने का संकेत होता है. सफेद सांप का अर्थ होता है कि, आप जीवन में प्रगति करने वाले हैं. यह जीवन में तरक्की के मार्ग खोलता है.
जलता दीपक देखना
6 / 6दीपक उजाले का प्रतीक होता है. सपने में जलता हुआ दीपक देखना शुभ माना जाता है. यह जीवन के कष्टों को दूर होने और खुशहाली आने की ओर इशारा करता है. यह जीवन से अंधकार खत्म होने का प्रतीक होता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.



















