अप्रैल में भी हो रही बारिश, ऐसे में गिर जाए आसमानी बिजली तो क्या करें? जानिए कैसे बचा सकते हैं खुद की जान

दिल्ली-NCR में इस समय मौसम में अचानक बदलाव आया है. आसमान कड़कती बिजली और तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. लेकिन इस बारिश के बीच आसमान में कड़कती हुई बिजली गिरने का भी खतरा बना रहता है. वहीं, पूरे यूपी में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 12 लोग बिजली गिरने के कारण घायल हुए हैं. इंसान ही नहीं जानवरों के लिए भी यूपी में बिजली काल साबित हो रही है. अब 33 पशुओं की जान जा चुकी है. अब सवाल ये उठता है कि आकाशीय बिजली के प्रकोप से लोगों को कैसे बचना चाहिए. अगर आप भी खराब मौसम के दौरान कहीं बाहर हैं तो आपको किन-किन बातों का ध्यान रखकर खुद को सुरक्षित रखना चाहिए, आज हम आपको बताते हैं.

SKY.jpg
1 / 6

विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने पर खुद को कैसे बचाएं?

आकाशीय बिजली गिरने पर खुद को कैसे बचाएं?2 / 6

पिछले कई दिनों से मौसम काफी खराब है. कभी भी बारिश हो रही है और कभी भी आसमान में तेज धूप के साथ सूरज देवता भी दर्शन दे रहे हैं. ऐसे में बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने का खतरा लगातार बना रहता है. बिजली गिरने से जान-माल का नुकसान होता है. ये ऐसा खतरा है जो हमारे सिर पर कई बार मंडराता है लेकिन इसके बाद भी लोगों को इससे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी नहीं है.

विज्ञापन

घर के अंदर भी बना रहता है बिजली का खतरा

घर के अंदर भी बना रहता है बिजली का खतरा3 / 6

आप चाहे घर के अंदर हैं या बाहर, बरसात में आकाशीय बिजली गिरना हमेशा ही खतरनाक रहता है. आपको लग रहा होगा कि अगर आप घर के अंदर है तो आपको कोई खतरा नहीं होगा. तो आप ये जानकर हैरान होंगे कि घर के अंदर भी आकाशीय बिजली से उतना ही खतरा है, जितना घर के बाहर रहता है. घर के अंदर भी जानमाल के नुकसान का डर हमेशा बना रहता है. ऐसे में भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से भी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है.

आकाशीय बिजली गिरने के दौरान घर के अंदर क्या करें?

आकाशीय बिजली गिरने के दौरान घर के अंदर क्या करें?4 / 6

तूफान आने से पहले हमेशा घर के सभी इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों के प्लग निकाल दें. तार वाले टेलीफोन का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें. खिड़कियों और दरवाजों से दूर रहें और बरामदे में न खड़े हों. खिड़की और दरवाजों को तुरंत बंद कर दें. अगर आप किसी ऊंची इमारत में रहते हैं तो लिफ्ट का इस्तेमाल न करें. सीढ़ियों का इस्तेमाल करें. प्लम्बिंग और लोहे की पाइपों को न छुएं. नल से बहते पानी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि पानी बिजली का अच्छा कंडक्टर है. बिजली चमकने पर घर के अंदर ही रहें. बारिश थमने के बाद भी बिजली गिरने का खतरा बना रहता है.

विज्ञापन

खुले मैदान में हैं तो क्या करें?

खुले मैदान में हैं तो क्या करें?5 / 6

कई बार मौसम खराब होते समय आप किसी खुले मैदान या फिर किसी ऐसी जगह होते हैं जहां दूर-दूर तक आपके छिपने के लिए जगह या घर नहीं होता है. ऐसे में सबसे पहले तो पेड़, टेलीफोन और बिजली के खंभे या फिर पानी से दूर हो जाना चाहिए. उसके बाद जमीन पर अपने पैरों को एक साथ जोड़कर नीचे बैठ जाएं. अपने सिर को नीचे झुकाकर अपनी छाती से चिपका लें. दोनों हाथों को अपने घुटनों पर रखकर कान बंद कर लें. बैठते वक्त एड़ियां मिलनी चाहिए. ये मौसम खराब होने और बिजली गिरने का खतरा देखते हुए बैठने का सबसे बेहतर तरीका है.

घर के बाहर होने पर क्या करें?

घर के बाहर होने पर क्या करें?6 / 6

मौसम खराब होने के दौरान अगर आप अपने घर के बाहर हैं तो सबसे पहले किसी मजबूत घर में आश्रय लें. टीन, धातु से बनी छत वाले मकानों से दूर रहें. आपको अगर घर के बाहर सुरक्षित ठिकाना न मिले या सिर छुपाने के लिए कोई छत ना मिले और आप खुले आसमान के नीचे हैं. ऐसे में सबसे पहले नीचे झुककर पैरों और घुटनों को जोड़कर बैठ जाएं. जमीन पर न लेटें और न ही जमीन पर हाथ लगाएं. आप किसी बस, कार या ढके हुए वाहन में बैठे हैं तो वहीं रहना सुरक्षित होगा. बिजली चमकने के दौरान पेड़ के नीचे खड़े न हों, क्योंकि सबसे ज्यादा बिजली गिरने का खतरा पेड़, मकान, खंभों पर ही होता है.पानी से दूर रहे हैं. पानी में बिजली गिरने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. पूल, झील और छोटी नाव से तुरंत बाहर निकल जाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन