Numerology: इस मूलांक के लोगों का साथ कभी नहीं छोड़ते शनि देव, मेहनत और नेक कर्मों का जरूर देते हैं शानदार फल

Shani Dev Ka Mulank (Prediction): अंक ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे मूलांक का जिक्र किया गया है, जिन पर जन्मे लोगों का साथ शनि देव कभी नहीं छोड़ते हैं. शनि महाराज इनकी मेहनत और नेक कर्मों का फल इन्हें जरूर देते हैं. आइए शनि के प्रिय मूलांक के बारे में जानें.

Numerology
1 / 6

जन्म तिथि को ही मूलांक कहा जाता है, जिसका अंक ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है. इसकी मदद से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है. यहां तक कि प्रिय भगवान और ग्रहों का भी पता लगाया जा सकता है. आज हम आपको अंक ज्योतिष शास्त्र की मदद से उस एक मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके लोगों पर शनि देव यानी शनि ग्रह की विशेष कृपा रहती है.

विज्ञापन

शनि ग्रह का प्रिय मूलांक

शनि ग्रह का प्रिय मूलांक2 / 6

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की जन्म तिथि 8, 17 और 26 होती है, उनका मूलांक 8 होता है. इन लोगों को शनि ग्रह का प्रिय मूलांक माना जाता है, जिनका साथ वो कभी नहीं छोड़ते हैं.

विज्ञापन

इन लोगों को रास्ता दिखाते हैं शनि महाराज

इन लोगों को रास्ता दिखाते हैं शनि महाराज3 / 6

शनि ग्रह को कर्म और न्याय का देवता माना जाता है, जो कभी किसी के साथ गलत होते हुए नहीं देख पाते हैं. खासकर, अपने प्रिय मूलांक 8 के लोगों को हर बुराई से बचाते हैं और सही रास्ते पर चलने का मार्ग दिखाते हैं. यदि मूलांक 8 के लोग मेहनत, ईमानदारी, धैर्य और नेक कर्मों को अपना दोस्त बनाते हैं तो हर मोड़ पर शनि महाराज इनका साथ देते हैं.

मेहनत के बल पर हासिल करते हैं कामयाबी

मेहनत के बल पर हासिल करते हैं कामयाबी4 / 6

आमतौर पर देखा गया है कि मूलांक 8 के लोग आत्मनिर्भर होते हैं, जिन्हें थाली में परोसकर कुछ भी नहीं मिलता है. ये अपनी मेहनत से जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करते हैं.

विज्ञापन

उम्र 35 से पहले नहीं मिलती सफलता!

उम्र 35 से पहले नहीं मिलती सफलता!5 / 6

बता दें कि शनि ग्रह के मूलांक 8 वालों को उम्र 35 से पहले सफलता मिलने की संभावना कम होती है. इससे पहले इन्हें संघर्ष करना ही पड़ता है. हालांकि, सफलता हासिल करने से पहले ये कई बार टूटते हैं, लेकिन हार नहीं मानते हैं. बता दें कि जिंदगी हर मोड़ पर इनके धैर्य की परीक्षा लेती है.

मूलांक 8 वालों के लिए खास सलाह

मूलांक 8 वालों के लिए खास सलाह6 / 6

जिन लोगों का मूलांक 8 है, उन्हें कभी भी मेहनत करने से पीछे नहीं हटना चाहिए. हर परिस्थिति में धैर्य रखना चाहिए और सोच-समझकर बड़ों से सलाह लेने के बाद निर्णय लेने चाहिए. इसके अलावा दिखावा करने से बचना चाहिए. (All Image Credit- Social Media & Meta AI) (डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन