Numerology: मास्टरमाइंड होते हैं इस मूलांक वाले लोग, कंप्यूटर जैसा तेज दिमाग दिलाता है जीवन में सफलता

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी जन्म तारीख से व्यक्ति का मूलांक पता कर सकते हैं. इसके जरिए उसके स्वामी ग्रह, व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में जान सकते हैं. आज ऐसे मूलांक के बारे में जानते हैं, जो दिमाग के बहुत ही तेज होते हैं.

MULANK.jpg_43eda6
1 / 6
Numerology mulank 5 sharp minded

Numerology Personality Traits: मूलांक के अनुसार, कई लोग बहुत ही बुद्धिमान होते हैं. इन लोगों का चतुराई, हाजिरजवाबी और तेज दिमाग के मामले में कोई तोड़ नहीं होता है. किस मूलांक के लोग तेज बुद्धि के जरिए जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं. आइये जानते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 5 वाले लोग

मूलांक 5 वाले लोग2 / 6

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी का जन्म महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 5 होता है. मूलांक 5 वालों के स्वामी ग्रह बुध माने जाते हैं. इन लोगों के जीवन पर बुध ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है. बुध के प्रभाव से यह लोग बुद्धिमान और तेज दिमाग होते हैं.

विज्ञापन

बुध ग्रह का प्रभाव

बुध ग्रह का प्रभाव3 / 6

मूलांक 5 के लोगों के स्वामी ग्रह बुध होते हैं. बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क और संवाद का कारक ग्रह माना जाता है. यह लोग अपनी तेज बुद्धि, संवाद कौशल और तर्क के जरिए जीवन में आगे बढ़ते हैं. यह जीवन में सोच-समझकर आगे बढ़ते हैं और सफलता हासिल करते हैं.

प्लान बनाकर करते हैं काम

प्लान बनाकर करते हैं काम4 / 6

यह लोग दिमाग के बहुत ही तेज होते हैं. यह हमेशा प्लान बनाकर काम करते हैं. हमेशा आने वाले भविष्य और स्थितियों को सोचकर फैसला लेते हैं. यह लोग पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ में सफलता हासिल करते हैं. कड़ी मेहनत के दम पर इन लोगों का भविष्य अच्छा होता है.

विज्ञापन

हार न मानने का जज्बा

हार न मानने का जज्बा5 / 6

मूलांक 5 वाले लोग विपरित परिस्थितियों में भी खूब मेहनत करते हैं. यह लोग जीवन में सफलता हासिल करने के लिए हर संभंव प्रयास करते हैं. मुश्किल वक्त में यह सोच-समझकर फैसले लेते हैं और परेशानियों पर पार पाते हैं. इन लोगों का नजरिया और हार न मानने का स्वभाव इन्हें सफल बनाता है.

होते हैं व्यापार-कुशल

होते हैं व्यापार-कुशल6 / 6

यह लोग व्यापर के मामले में अच्छी सोच रखते हैं. मूलांक 5 वालों में बिजनेस के गुण भरे होते हैं. यह सोच-समझकर करियर में आगे बढ़ते हैं और व्यापार में सफल होते हैं. इन लोगों का दिमाग कंप्यूटर की तरह तेज चलता है. यह प्लान करके जीवन में आगे बढ़ते हैं. (All Photo Credit- AI) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन