WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप का नया फीचर लॉन्च, अब 13 साल से कम उम्र के बच्चे भी कर सकेंगे ऐप का इस्तेमाल

WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप ने अपने करोड़ों यूजर्स को एक तोहफा दिया है। व्हाट्सऐप के करोड़ों यूजर्स के 13 की उम्र से छोटे बच्चे भी व्हाट्सऐप यूज कर सकेंगे। क्योंकि मेटा कंपनी ने व्हाट्सऐप का पेरेंट-मैनेज्ड मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस नए फीचर के तहत बच्चों के व्हाट्सऐप को माता-पिता कंट्रोल कर पाएंगे।

Whatsapp
1 / 5

WhatsApp New Update: सोशल मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप को अब 13 साल से कम उम्र के बच्चे भी इस्तेमाल कर पाएंगे। मेटा कंपनी ने अपने व्हाट्सऐप का पेरेंट-मैनेज्ड मॉडल लॉन्च कर दिया है, जिसे बच्चे यूज करेंगे और माता-पिता उनके व्हाट्सऐप अकाउंट को कंट्रोल कर पाएंगे। एक्सपर्ट्स और माता-पिता से सुझाव लेने के बाद ही नया वर्जन बनाया गया है, ताकि बच्चे सेफ मैसेजिंग और कॉलिंग कर सकें।

विज्ञापन

पेरेंट मैनेज्ड अकाउंट क्या है?

पेरेंट मैनेज्ड अकाउंट क्या है?2 / 5

पेरेंट मैनेज्ड व्हाट्एऐप अकाउंट को इस्तेमाल करने की उम्र 13 साल या इससे कम रहेगी। इस अकाउंट पर माता-पिता का होल्ड रहेगा। इस अकाउंट से बच्चे सिर्फ मैसेज भेज पाएंगे और फोन कॉल कर सकेंगे। व्हाट्सऐप के अन्य फीचर्स बंद या सीमित रहेंगे। इससे बच्चों की सुरक्षा बढ़ेगी, क्योंकि उनके मैसेज और कॉल पर पेरेंट्स की नजर रहेगी। कुछ एक्सपर्ट्स बच्चों के डेटा की सिक्योरिटी पर चिंता जता रहे हैं।

विज्ञापन

कंपनी ने यह बदलाव क्यों किया?

कंपनी ने यह बदलाव क्यों किया?3 / 5

मेंटा कंपनी ने व्हाट्सऐप में यह बदलाव इसलिए किया है, क्योंकि बच्चे अब तक व्हाट्सऐप का इस्तेमाल चोरी-छिपे कर रहे थे। वे माता-पिता के फोन से उनका व्हाट्सऐप इस्तेमाल करके उसका मिसयूज करते थे। इस वजह से कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं। कई अच्चे अनैतिक काम करते भी पकड़े गए। माता-पिता की शिकायतें सुनने के बाद ही व्हाट्सऐप का नया फीचर बनाया गया है।

माता-पिता का कंट्रोल कैसे रहेगा?

माता-पिता का कंट्रोल कैसे रहेगा?4 / 5

मेटा कंपनी के अनुसार, नए व्हाट्सऐप फीचर पर माता-पिता का पूरा कंट्रोल रहेगा। वे चेक कर सकेंगे कि बच्चा किससे बात कर रहा है। उसकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में कौन-कौन है? अनजान लोगों के नंबर डिलीट कर सकेंगे। प्राइवेसी सेटिंग बदल सकेंगेख् जिसे पेरेंट पिन से लॉक किया जा सकेगा।। मैसेज 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन' से सुरक्षित रहेंगे, यानी मैसेज सिर्फ भेजने वाले और पाने वाले के बीच रहेंगे।

विज्ञापन

अलग सिम कार्ड या फोन की जरूरत होगी?

अलग सिम कार्ड या फोन की जरूरत होगी?5 / 5

मेटा कंपनी ने पेरेंट मैनेज्ड व्हाट्एऐप अकाउंट के लिए अलग सिम कार्ड को लेकर अभी जानकारी नहीं दी है, लेकिन नियम बनाया है कि बच्चा जिस मोबाइल सेट पर व्हाट्सऐप चलाएगा, वह माता-पिता के मेन अकाउंट से लिंक रहेगा। कंपनी व्हाट्सऐप के नए फीचर को धीरे-धीरे लॉन्च करेगी। आने वाले कुछ हफ्तों या दिनों में यह नया फीचर दुनियाभर के व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन