Pan Card New Update: पैन कार्ड से लोन लेकर ठग तो नहीं लिया किसी ने, जानें कैसे पता करें और कैसें करें बचाव?

पैन कार्ड आर्थिक लेन-देन का सबसे बड़ा और सबसे अहम जरिया बन गया है, लेकिन पैन कार्ड से जुड़े फ्रॉड भी काफी होने लगे हैं। हाल ही में पैन कार्ड से लोन फ्रॉड का मामला सामने आया, जिसके शिकार आप भी हो सकते हैं तो आइए जानें कि इस फ्रॉड का पता कैसे लगाएं और फ्रॉड से बचाव कैसे करें?

Pan Card
1 / 5

हाल ही में दिल्ली में एक शख्स के पैन कार्ड को इस्तेमाल करके किसी ने 5 बार में 22 लाख रुपये का लोन ले लिया। जब शख्स का क्रेडिट स्कोर सिर्फ 480 रह गया तो उसने बैंक जाकर पड़ताल। इस दौरान उसे अपने साथ हुए फ्रॉड के बारे में पता चला। जिसकी शिकायत उसने साइबर क्राइम को देकर इंसाफ मांगा।

विज्ञापन

पैन कार्ड से कैसे होता है लोन फ्रॉड?

पैन कार्ड से कैसे होता है लोन फ्रॉड?2 / 5

पैन कार्ड के जरिए होने वाले लोन फ्रॉड के लिए डेटा लीकेज, फेक डॉक्यूमेंट्स या फाइनेंस कंपनियों का कमजोर वेरिफिकेशन प्रोसेस जिम्मेदार है। फाइनेंस कंपनियों अकसर छोटे-छोटे डिजिटल लोन या ‘बाय नाऊ पे लेटर’ जैसी लोन सर्विस देती हैं। यह लोन बहुत जल्दी पास हो जाते हैं, जिसका फायदा उठाकर ठग चुटकियों में लोन पास करा लेते हैं।

विज्ञापन

पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कैसे पता करें?

पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कैसे पता करें?3 / 5

क्रेडिट ब्यूरो की वेबसाइट पर जाएं और अपना अकाउंट लॉगइन करें। पहली बार क्रेडिट स्कोर चेक कर रहे हैं तो नया अकाउंट बनाएं। पैन नंबर, मोबाइबल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी भरें। OTP नंबर डालते ही क्रेडिट रिपोर्ट डिस्पले होगी। इसमें लोन, क्रेडिट कार्ड और पूछे जाने वाले सवालों की लिस्ट होगी कुछ भी अनजान नजर आए तो समझो आपका पैन कार्ड हैक हो गया।

पैन कार्ड से लोन फ्रॉड हो गया तो क्या करें?

पैन कार्ड से लोन फ्रॉड हो गया तो क्या करें?4 / 5

पैन कार्ड से लोन फ्रॉड हो गया तो तुरंत उस बैंक से संपर्क करें और एफिडेविट या लिखित सूचना दें, जिससे संदिग्ध लोन लिया गया है। नजदीकी पुलिस स्टेशन में या नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल को शिकायत दे सकते हैं। आयकर विभाग को लोन फ्रॉड की जानकारी दे सकते हैं। क्रेडिट ब्यूरो की वेबसाइट पर ऑनलाइन ‘डिस्प्यूट’ फाइल कर सकते हैं।

विज्ञापन

पैन कार्ड लोन फ्रॉड से कैसे करें अपना बचाव?

पैन कार्ड लोन फ्रॉड से कैसे करें अपना बचाव?5 / 5

अपना पैन कार्ड नंबर किसी अनजान शख्स को न बताएं। अपन पैन नंबर किसी फोन कॉल, मैसेज या ईमेल के रिप्लाई में शेयर न करें। समय-समय पर अपना क्रेडिट स्कोर चेक करते रहें। क्रेडिट स्कोर में कोई प्रॉब्लम हो तो तुरंत एक्शन मोड में आएं। पैन कार्ड की कॉपी को वेबसाइटों, अनजान लिंक या व्हाट्सऐप पर फॉरवर्ड न करें। पैन कार्ड की फोटोकॉपी करवाते समय सावधानी बरतें। अपने बैंक खातों, बैंक मोबाइल ऐप और क्रेडिट ऐप का पासवर्ड मजबूत रखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन