Emraan Hashmi की वो सीरीज, जो Netflix पर टॉप 10 में कर रही ट्रेंड, 5 महीने पहले हुई थी रिलीज

Emraan Hashmi Web Series: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर अभी भी ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज को रिलीज हुए पांच महीने हो गए हैं, लेकिन अभी भी इसका जलवा बरकरार है और ये टॉप 10 में शामिल है. आइए जानते हैं इसके बारे में...

Taskaree: The Smuggler's
1 / 7
Taskaree: The Smuggler's. image credit- social media

विज्ञापन

तस्करी द स्मगलर्स

तस्करी द स्मगलर्स2 / 7

दरअसल, हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि इमरान हाशमी की वेब सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर्स' है. इस सीरीज को 14 जनवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया और ये तबसे ही टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

किस नंबर पर कर रही ट्रेंड

किस नंबर पर कर रही ट्रेंड3 / 7

इमरान हाशमी की वेब सीरीज 'तस्करी: द स्मगलर्स' टॉप 10 में 6वें नंबर पर ट्रेंडिंग में है. इस सीरीज को लगातार लोगों का प्यार मिल रहा है और यही वजह है कि ये अभी भी टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है.

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी4 / 7

इस सीरीज की कहानी की बात करें तो ये मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और कस्टम्स ओवरसीज इंटेलिजेंस नेटवर्क (COIN) के इर्द-गिर्द घूमती है. ये दिखाती है कि कैसे तस्करों का एक बड़ा वैश्विक सिंडिकेट (बड़ा चौधरी के नेतृत्व में) देश में सोना, हीरे और अन्य अवैध सामानों की तस्करी करता है.

विज्ञापन

ऑफिसर अर्जुन मीना

ऑफिसर अर्जुन मीना5 / 7

इस रैकेट को रोकने और भ्रष्ट अधिकारियों से निपटने के लिए एक सस्पेंडेड कस्टम ऑफिसर अर्जुन मीना (इमरान हाशमी) को वापस टीम में लाया जाता है. पूरी कहानी इसी के आस-पास घूमती है.

आईएमडीबी रेटिंग

आईएमडीबी रेटिंग6 / 7

इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की अगर बात करें तो इसे आईएमडीबी पर 10 में से 7.1 की रेटिंग मिली है. ये एक कमाल की सस्पेंस और थ्रिल है, जिसे घर बैठे आराम से देखा जा सकता है.

विज्ञापन

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट7 / 7

इस सीरीज में इमरान हाशमी के अलावा शरद केलकर, अमृता खानविलकर, जिया अफरोज, नंदिश संधू और अनुराग सिन्हा जैसे कलाकारों ने बेहद शानदार काम किया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन