Dhurandhar 2 से पहले OTT पर देखें रणवीर सिंह की ये 7 एक्शन फिल्में, लिस्ट में 'धुरंधर' भी शामिल

Dhurandhar 2 Teaser Ranveer Singh: रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवी 'धुरंधर 2' का टीजर फाइनली रिलीज हो गया है. The Revenge के टीजर की घोषणा एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर की है. जब से फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, तभी से फैंस के बीच एक्साइटमेंट तेज हो गई है. इस फिल्म के रिलीज होने से पहले आप ओटीटी पर रणवीर सिंह की 7 एक्शन फिल्में देख सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?

dhurandhar 2 (1)
1 / 8

विज्ञापन

2 / 8

2025 की सबसे बड़ी फिल्म 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म में रणवीर सिंह अपने दमदार एक्शन से ऑडियंस का दिल जीतते नजर आ रहे हैं. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर माधवन लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

3 / 8

रणवीर सिंह की 'किल दिल' में भी आपको एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे. 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ गोविंदा और परिणीति चोपड़ा भी लीड रोल में हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

4 / 8

'गोलियों की रासलीला रामलीला' में रोमांस के साथ-साथ आपको एक्शन सीन्स भी देखने को मिलेंगे. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म में प्राइम वीडियो पर रिलीज है.

विज्ञापन

5 / 8

रणवीर सिंह की 'बाजीराव मस्तानी' साल 2015 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी लीड रोल में हैं. रणवीर सिंह की इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

6 / 8

साल 2018 में आई 'सिम्बा' में भी आपको भरपूर एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे. इसमें रणवीर सिंह के साथ-साथ सारा अली खान लीड रोल में हैं. ये फिल्म Z5 पर मौजूद है. वीकेंड पर देखने के लिए ये बेस्ट चॉइस है.

विज्ञापन

7 / 8

रणवीर सिंह की 'गुंडे' साल 2014 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं. वहीं आप इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

8 / 8

साल 2018 में आई 'पद्मावत' इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में भर-भरकर एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन