Netflix पर नंबर 1 बनी 3 घंटे 20 मिनट की फिल्म, Dhurandhar को भी छोड़ा पीछे

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर भी कई फिल्में ऐसी हैं जो सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं. इन फिल्मों को ऑडियंस ने सिनेमाघरों में भी खूब पसंद किया. आज हम एक ऐसी ही फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो ओटीटी पर रिलीज होते ही पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगी. इस फिल्म ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को भी पीछे छोड़ दिया है. ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि 'बॉर्डर 2' है.

border 2 movie on netflix
1 / 8

विज्ञापन

ओटीटी पर छाई 'बॉर्डर 2'

ओटीटी पर छाई 'बॉर्डर 2'2 / 8

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में छाने के बाद ओटीटी पर भी छाई हुई है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

'बॉर्डर 2' ने ऑडियंस को किया एंटरटेन

'बॉर्डर 2' ने ऑडियंस को किया एंटरटेन3 / 8

'बॉर्डर 2' की कहानी से लेकर स्टारकास्ट की एक्टिंग तक को काफी पसंद किया जा रहा है. 3 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म से ऑडियंस की फीलिंग्स जुड़ी हुई हैं. फिल्म में बॉर्डर पर सैनिकों के बीच हुई वॉर को दिखाया गया है.

फिल्म के लीड एक्टर्स

फिल्म के लीड एक्टर्स4 / 8

वहीं सनी देओल की एक्टिंग ने ऑडियंस को थिएटर में तालियां और सीटियां बजाने पर मजबूर कर दिया था. सनी देओल के साथ-साथ फिल्म में दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन ने भी कमाल की एक्टिंग की है.

विज्ञापन

'बॉर्डर 2' के गाने भी छाए

'बॉर्डर 2' के गाने भी छाए5 / 8

फिल्म की कहानी के साथ-साथ फिल्म के गानों को भी ऑडियंस काफी पसंद कर रही है. इस फिल्म के गाने 'घर कब आओगे' से लेकर 'मिट्टी के बेटे' तक ने फैंस को खूब एंटरटेन किया. सोशल मीडिया पर अभी भी इन गानों को काफी प्यार मिल रहा है.

'बॉर्डर 2' की फीमेल एक्टर्स

'बॉर्डर 2' की फीमेल एक्टर्स6 / 8

'बॉर्डर 2' में बॉलीवुड एक्टर्स के साथ-साथ एक्ट्रेस ने भी कमाल का काम कर ऑडियंस के दिल में नई जगह बनाई. इस फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन के साथ-साथ सोनम बाजवा, मोना सिंह, मेधा राणा और आन्या सिंह लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

'बॉर्डर 2' की आईएमडीबी रेटिंग

'बॉर्डर 2' की आईएमडीबी रेटिंग7 / 8

अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की 6 आईएमडीबी रेटिंग है. इस फिल्म को आप अपनी फैमिली के साथ बैठकर बिंज वॉच कर सकते हैं. वहीं फैमिली के साथ देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

'बॉर्डर 2' 'धुंरधर' को छोड़ा पीछे

'बॉर्डर 2' 'धुंरधर' को छोड़ा पीछे8 / 8

वहीं 'बॉर्डर 2' ने नेटफ्लिक्स पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को भी पीछे छोड़ दिया है. अब 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. ये 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. वहीं हाल ही में 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन