International Yoga Day 2025: ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी स्किन को सुंदर बनाने के लिए महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी स्किन में कोई फर्क नहीं दिखता। अगर आप भी बिना मेकअप और केमिकल प्रोडक्ट्स के चमकती और मुलायम त्वचा पाना चाहते हैं तो शिल्पा शेट्टी के स्किन योगा रूटीन को जरूर अपनाएं। शिल्पा शेट्टी न सिर्फ एक फिटनेस आइकन हैं बल्कि उनकी त्वचा की नैचुरल ग्लो भी सभी को आकर्षित करती है। उनकी दिनचर्या में कुछ खास योगासन शामिल हैं जो त्वचा को अंदर से हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कौन-से वे योग हैं जिन्हें आप हेल्दी ग्लोइंग स्किन के लिए रोजाना कर सकते हैं।
स्कंध चक्रासन
स्कंध चक्रासन कंधों और गर्दन के तनाव को दूर करता है जिससे चेहरे की त्वचा तक सही मात्रा में ऑक्सीजन और खून पहुंचता है। इससे त्वचा में चमक आती है। अगर आप यह आसन रोजाना करते हैं तो आपकी स्किन भी काफी सुंदर हो सकती है।
त्रिकोणासन
Image Source Freepik
त्रिकोणासन स्किन पर बार-बार होने वाले दानों और पिंपल्स की परेशानी को कम करता है। इसके साथ ही यह आपकी स्किन पर निखार लाने में असरदार होता है। कोशिश करें कि इस योग को रोजाना करें।
वज्रासन
Image Source Freepik
वज्रासन न केवल त्वचा के लिए बल्कि पूरे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना वज्रासन करते हैं तो इससे आपका शरीर स्वस्थ और त्वचा चमकदार बन सकती है।
हलासन
Image Source Freepik
हलासन को ‘हल मुद्रा’ भी कहा जाता है। यह त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। इस आसन को रोजाना करने से चेहरे पर चमक आती है और पिंपल्स व झुर्रियां कम होती हैं।
चक्रासन
Image Source Freepik
चक्रासन रिंकल्स को कम करने में काफी मददगार होता है। इसे एंटी-एजिंग योगासन भी कहा जाता है। इसे करने से शरीर का दर्द दूर होता है और आप स्ट्रेस-फ्री महसूस करते हैं। चक्रासन करने से ब्लड फ्लो में सुधार आता है जिसका असर चेहरे की त्वचा पर जल्दी नजर आता है।
ये भी पढ़ें- International Yoga Day 2025: हर दिन करें ये योगासन, बीमारियां होंगी दूर और शरीर रहेगा मजबूत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
4 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
8 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
11 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines