Maut Ke Baad Kaun Se Ang Zinda Rehte Hain: मौत इंसान की वो हकीकत है, जिसे वह कितना भी दूर भागने की कोशिश कर ले, उसी रफ्तार से मौत उसे आ पकड़ लेती है. यह तो आप जानते ही होंगे कि जब इंसान की मौत हो जाती है, तो उसका शरीर न तो हिल सकता है और न ही किसी तरह की हरकत कर सकता है. लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि मृत्यु के बाद इंसान के शरीर के कुछ अंग लंबे वक्त तक जिंदा रहते हैं और अपना काम करते रहते हैं. यह सुनकर आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन साइंस ने अपनी तकनीक की मदद से इंसानी शरीर के कई ऐसे राज आज दुनिया के सामने ला खड़े कर दिए हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी भी है. आइए जानते हैं आखिर इंसानी शरीर के वे कौन से अंग हैं, जो मौत के बाद भी जिंदा रहते हैं.
यह भी पढ़ें: थायरॉइड के 5 खतरनाक संकेत जिन्हें लोग समझते हैं मामूली, लेकिन लापरवाही पड़ सकती है भारी
मौत के बाद शरीर में क्या होता है? What happens to the body after death?
माना जाता है कि जब इंसान की मौत करीब आने लगती है, तो उसका शरीर उसका साथ धीरे-धीरे छोड़ने लगता है, इसमें सबसे पहले श्वास प्रक्रिया पर प्रभाव पड़ता है और वह रुक जाती है. सांस रुकने के बाद दिल की धड़कनें भी कम होते-होते रुक जाती हैं और शरीर में ऑक्सीजन (Oxygen) की सप्लाई भी बंद हो जाती है, जिस वजह से कोशिकांए मरने लगती हैं. साथ ही शरीर का तापमान हर घंटे 1.5 डिग्री कम होता जाता है.
कौन से अंग रहते हैं जिंदा?
हालांकि, मौत के बाद शरीर के कुछ अंग जिंदा रहते हैं, जो अपना काम कुछ वक्त के लिए करते रहते हैं. इसमें;
त्वचा रहती है जिंदा
आपको जानकर हैरानी होगी कि मौत के बाद इंसान की त्वचा (Skin After Death) लगभग 24 घंटों से कहीं लंबे वक्त तक जिंदा रहती है. दरअसल, त्वचा को मौत के बाद जिंदा रखने के लिए शरीर की कुछ कोशिकाएं काम करती रहती हैं. आपको हैरानी होगी, लेकिन इस दौरान त्वचा खुद की मरम्मत के काम में लगी रहती है और यह स्थिति कई दिनों तक भी चल सकती है.
यह अंग भी रहते हैं जिंदा
इंसान की मौत के बाद कुछ महत्वपूर्ण अंग जैसे किडनी, लीवर, दिल कुछ घंटों तक जिंदा रहते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ये सभी अंग लगभग 6 घंटों तक जिंदा रहते हैं, ऐसे में अगर किसी को अपने अंग दान करने होते हैं, तो डॉक्टर्स को ट्रांसप्लांट 6 घंटों के भीतर ही करना होता है.
नाखून बाल भी रहते हैं हरकत में (Hair and Nails Growth After Death)
इनके अलावा व्यक्ति की मौत के बाद उसके नाखून और बाल भी लंबे समय तक जिंदा रहते हैं. वे खुद ब खुद बढ़ते रहते हैं, इसलिए अक्सर देखने को मिलता है कि कुछ लोगों के निधन के बाद भी उनके चेहरे पर बाल उगते दिखाई देते हैं. हालांकि, यह हर बार नहीं होता.
ब्लैडर और जीन भी रहती हैं एक्टिव
मौत के बाद व्यक्ति का ब्लैडर (Bladder) भी एक्टिव रहता है, जो खुद को खाली करता रहता है, यही वजह है कि कुछ पार्थिव शरीर थोड़े वक्त बाद गीले/ मूत्र बाहर आ जाता है. इतना ही नहीं, कुछ रिसर्च में पाया गया कि मौत के बाद हमारी जीन हरकत में रहती है और यह भी पाया गया कि डीएनए (DNA) पहले से ज्यादा एक्टिव हो जाता है और प्रोटीन बनने लगती हैं.
पाचन और दिमाग का भी चालू रहता है काम
दिल की धड़कन रुकने के बाद कुछ मिनटों तक दिमाग सीमित रूप से सक्रिय रह सकता है, इसलिए कई मामलों में क्लीनिकल डेथ (Clinical Death) के बाद जीवित बचे लोग अपने अनुभव साझा कर पाते हैं. वहीं शरीर में मौजूद फ्रेंडली बैक्टीरिया पाचन प्रक्रिया को कुछ समय तक जारी रखते हैं, जिससे गैसें बनती हैं और दुर्गंध पैदा हो सकती है. यही कारण है कि अंतिम संस्कार से पहले नाक और मुंह को ढक दिया जाता है.
यह भी पढ़ें: Breakfast Special Idli: हल्का, हेल्दी और टेस्टी नाश्ता, जानिए परफेक्ट इडली बनाने का आसान तरीका
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.