अनजान नंबरों से WhatsApp पर आता है कॉल? तुरंत करें यह सेटिंग, नहीं होंगे किसी अपराध का शिकार

WhatsApp Unknown Calls: आजकल व्हाट्सएप पर बहुत ही ज्यादा फ्रॉड होने लगा है. इसलिए आपको सावधान होने की जरूरत है क्योंकि अनजान नंबरों से कॉलिंग करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसलिए आप सभी को यह छोटी सी सेटिंग कर लेनी चाहिए. 

WhatsApp Unknown Calls

व्हाट्सएप पर क्या सेटिंग करें? Image Credit- Freepik

WhatsApp Par Anjan Call Aana: आज के डिजिटल दौर में WhatsApp का इस्तेमाल लगभग हर कोई करता है. इसके बिना लोगों की जिंदगी बिल्कुल अधूरी है, लेकिन इसके साथ ही एक बड़ा खतरा भी तेजी से बढ़ रहा है. व्हाट्सएप के ज्यादा इस्तेमाल से अनजान नंबरों से कॉल्स आना शुरू हो गए हैं. कई बार ये कॉल्स साइबर ठगी, डेटा चोरी या ब्लैकमेलिंग जैसे अपराधों को बढ़ावा दे रहे होते हैं. अगर आपके पास भी बार-बार अनजान नंबरों से WhatsApp कॉल आते हैं तो अब सावधानी की जरूरत है. हालांकि, आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी बस आपको हमारे बताए गए टिप्स की मदद से सेटिंग में कुछ बदलाव करने होंगे और ये बदलाव क्या हैं, आइए जानते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों खतरनाक हैं अनजान WhatsApp कॉल?

आजकल साइबर अपराधी WhatsApp कॉल के जरिए लोगों को फंसाने की कोशिश करते हैं. ये कॉल इंटरनेशनल नंबरों से भी आ सकते हैं और दिखने में बिल्कुल नॉर्मल लगते हैं. वो आपकी पर्सनल जानकारी मांग सकते हैं या हमें डराकर पैसे ट्रांसफर करवाने की कोशिश कर सकते हैं. 

व्हाट्सएप पर क्या सेटिंग करें?

व्हाट्सएप ने अपने इससे बचने के लिए एक खास तरीके का फीचर बनाया है. इसे उन्होंने Silence Unknown Callers का नाम दिया है. इसे ऑन करने से अनजान नंबरों से आने वाले कॉल अपने आप साइलेंट हो जाते हैं और आपको परेशान नहीं करते. 

विज्ञापन

कैसे करें सेटिंग ऑन? 

  • सबसे पहले आपका व्हाट्सएप खोलें. फिर ऊपर दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें. 
  • इसके साथ सेटिंग में जाएं और प्राइवेसी पर टैप करें. यहां पर आपको कॉल्स का ऑप्शन मिलेगा. 
  • इसके बाद Silence Unknown Callers दिखेगा, जिसे ON किया जा सकता है. 
  • इसके बाद अनजान नंबरों से आने वाले कॉल साइलेंट हो जाएंगे. 

क्यों करें ये सेटिंग? 

यह सेटिंग बहुत ही फायदेमंद हो सकती है. इसे करने के बाद फर्जी कॉल्स से बचा जा सकता है. साथ ही, साइबर फ्रॉड का खतरा कम हो जाता है और आपके पास अनजाने कॉल नहीं आएंगे. 

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • कभी भी अनजान नंबर से आई कॉल पर अपनी पर्सनल जानकारी शेयर ना करें और ज्यादा देर बात ना करें. 
  • किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी जांच जरूर करें. 
  • अगर कॉल अजीब नंबर से आ रहा है तो तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करें. 
  • OTP या बैंक डिटेल्स किसी के साथ शेयर ना करें.

इसे भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट के लिए एकदम परफेक्ट है कोरियन डिश Tteok-Bokki, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ