AC का सही तापमान क्या होना चाहिए? जानिए कितने डिग्री पर चलाने से मिलेगी ठंडक और सेहत भी रहेगी फिट

AC Ka Sahi Temperature Kya Hai: आज के वक्त अक्सर घरों में एसी देखने को मिल जाएगा, जिसके इस्तेमाल से गर्मी में बहुत सुकून मिलता है. लेकिन ज्यादातर लोगों को AC का इस्तेमाल करना ही नहीं आता है, क्योंकि उन्हें मालूम ही नहीं होता कि, एसी को कितने तापमान में रखना चाहिए और वो भी क्यों?

AC Temperature Setting

कितने नंबर पर चलाना चाहिए AC? (Image: AI)

गर्मी का मौसम आते ही लोगों का डेली-रूटीन पूरी तरह बदल जाता है. बाहर की तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए घर, ऑफिस और कार में एसी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है. ऐसे में लोग बाहर से आते ही एसी के नीचे बैठ जाते हैं, एसी की ठंडी हवा मिलते ही शरीर को तुरंत राहत महसूस होती है. लेकिन इसी बीच कई लोग ज्यादा ठंडक पाने के लिए एसी का तापमान बहुत कम यानी 16 या 18 डिग्री पर सेट कर देते हैं. शुरुआत में यह आराम देता है, लेकिन धीरे-धीरे शरीर पर इसका गलत असर पड़ने लगता है, जिसकी जानकारी अक्सर लोगों को नहीं रहती है. आइए जानते हैं एसी कितने तापमान में चलाना चाहिए?

विज्ञापन
विज्ञापन

AC का सही तापमान कितना होना चाहिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार एसी का तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना सबसे सुरक्षित और आरामदायक माना जाता है. इस तापमान पर शरीर का प्राकृतिक तापमान संतुलित रहता है और अचानक ठंड लगने का खतरा भी कम होता है. बहुत कम तापमान रखने से शरीर को बार-बार बाहर की गर्मी और अंदर की ठंडक के बीच तालमेल बैठाने में परेशानी होती है. इससे इम्यून सिस्टम भी प्रभावित हो सकता है और सिर दर्द, जकड़न आदि की समस्या भी हो सकती है. सही तापमान पर एसी चलाने से बिजली की बचत भी होती है और अच्छी नींद लेने में भी मदद मिलती है.

बहुत ठंडा AC चलाने से होने वाली समस्याएं

विज्ञापन

एसी की हवा वातावरण की नमी को कम कर देती है, जिससे हवा सूखी हो जाती है. इसका असर सबसे पहले त्वचा, आंखों और सांस की नली पर पड़ता है. ज्यादा ठंडे तापमान में रहने से गले में खराश, सूखी खांसी, बार-बार छींक और एलर्जी की समस्या हो सकती है. साथ ही, लंबे समय तक ठंडे कमरे में बैठने से मांसपेशियों में अकड़न और जोड़ों में दर्द भी बढ़ सकता है. इसके अलावा त्वचा रूखी हो सकती है और आंखों में जलन महसूस हो सकती है, इसलिए बेहतर है कि एसी का संतुलित उपयोग करें, ताकि आपकी हेल्थ पर कोई बुरा असर न पड़े.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ