ब्रेकफास्ट के लिए एकदम परफेक्ट है कोरियन डिश Tteok-Bokki, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

Korean Dish Recipe: अगर आप अपने ब्रेकफास्ट में कुछ नया और इंटरनेशनल स्वाद शामिल करना चाहते हैं तो Tteok-Bokki जरूर ट्राई करें. इसका चटपटा और हल्का मीठा स्वाद आपको पहली बार में ही पसंद आ जाएगा. 

Korean Dish Tteokbokki

Tteokbokki बनाने की रेसिपी, Image Credit- News24

Korean Dish Tteokbokki: सुबह नाश्ते में पराठे या सैंडविच ही बनाना पसंद करते हैं, लेकिन एक वक्त के बाद बोरियत होने लगती है और कुछ नया खाने का ट्राई करने का मन होता है. ऐसे में अगर आप रोज-रोज वही पराठा, पोहा या उपमा खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया, टेस्टी और अलग ट्राई करना चाहते हैं तो कोरिया की फेमस डिश Tteok-Bokki आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. यह डिश ना सिर्फ स्वाद में जबरदस्त होती है, बल्कि बनाने में भी काफी आसान है. खास बात यह है कि इसे आप ब्रेकफास्ट, स्नैक्स या लाइट मील के रूप में भी खा सकते हैं. आजकल कोरियन फूड का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और Tteokbokki उसमें सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिश है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

Tteok-Bokki बनाने की रेसिपी 

सामग्री

  • राइस केक- 1 कप
  • पानी- 2 कप
  • हरी प्याज- 2 चम्मच
  • चीनी- 1 चम्मच
  • गोचुजांग- 2 चम्मच
  • सोया सॉस- 1 चम्मच
  • लहसुन- 1 चम्मच
  • तिल का तेल- 1 चम्मच
  • उबले अंडे (ऑप्शनल)
  • चीज (ऑप्शनलi)

विधि 

  • सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें. फिर इसमें गोचुजंग, सोया सॉस, चीनी और लहसुन डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 
  • जब सॉस उबलने लगे तो उसमें राइस केक डाल दें. इसे मध्यम आंच पर 10 मिनट तक पकाएं जब तक सॉस गाढ़ी न हो जाए. 
  • अब ऊपर से तिल का तेल और हरी प्याज डालें और अगर आप चाहें तो इसमें उबले अंडे या चीज डालकर स्वाद बढ़ा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- बच्चे के लिए ‘खामोश जहर’ जैसी है माता-पिता की यह एक आदत, घुट-घुटकर रहने लगते हैं नन्हे-मुन्हे

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ