Valentine Day 2025: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत बस होने ही वाली है और इसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। ऐसे में अगर आप अपनी रोमांटिक डेट को खास बनाने का प्लान बना रहे हैं, तो सही आउटफिट चुनना सबसे जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों का आउटफिट लुक आजमा सकते हैं, जो ड्रेस आपकी शाम को और भी खास बनाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं सेलिब्रिटी के आउटफिट लुक जिसे आप आजमा सकते हैं…
प्रियंका चोपड़ा की तरह गर्म और स्टाइलिश
अगर आप अपनी शाम किसी खुले-हवा वाले रेस्टोरेंट या छत पर डेट नाइट मनाना चाहते हैं, तो प्रियंका चोपड़ा की तरह खूबसूरत, आरामदायक लुक को अपना सकते हैं। इसके लिए आप दो पीस स्कर्ट और टॉप सेट सेट पहन सकते हैं। और अपने आपको आरामदायक रखने के लिए घुटनों तक लंबा गर्म ओवरकोट पहनें। इसके साथ आप लंबे बूट और एक छोटा क्लच रख सकते हैं, जो आपके लुक को और भी बेहतरीन बना सकता है।
ये भी पढ़े- इन 5 तरीकों से करें आपने प्यार का इजहार, नहीं रहेगी इनकार की गुंजाइश
श्रद्धा कपूर की रंगीन को-ऑर्ड
श्रद्धा कपूर का वाइब्रेंट को-ऑर्ड सेट उन लोगों के लिए एक बेहतरीन आइडिया है जो खुद पर एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं। बोल्ड कलर चॉइस, को-ऑर्ड के स्लीक सिल्हूट के साथ आजमा सकते हैं। इसे स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ पहनें जो आपके लुक को और भी निखार देगा। बोल्ड मेकअप और हील्स के साथ आप इस लुक को पूरा कर सकते हैं।
अनन्या पांडे की फेमिनिन फ्लोई ड्रेस
अनन्या पांडे की खूबसूरत और व्हाइट सफेद ड्रेस से प्रेरणा ले कर और अपनी डेट नाइट के लिए कुछ ऐसा ही कुछ खास चुन सकते हैं। रोमांटिक प्रिंट वाली फ्लोई मैक्सी ड्रेस या लेस वाली ड्रेस भी कमाल की लगेगी। ज्वेलरी, सॉफ्ट वेव्स और स्ट्रैपी सैंडल के साथ इसे अच्छी तरह से एक्सेसराइज कर सकते हैं।
सोनम कपूर की इस लुक को आजमाएं
सोनम कपूर की ब्लु ड्रेस लुक को आप डेट नाइट के लिए अपना सकती हैं। ऑफ-शोल्डर नेकलाइन अट्रैक्टिव और एलिगेंट है और रंग बोल्ड और वाइब्रेंट है। फ्लोइंग स्कर्ट इसे प्रिंसेस जैसा वाइब देती है, जबकि टॉप पर खूबसूरत डिटेलिंग को दर्शाती है। आप इस ड्रेस में बिल्कुल शानदार लगेंगी।
आलिया भट्ट की बॉडीकॉन ड्रेस
आलिया भट्ट की बॉडीकॉन ड्रेस आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है। इसके आप अपनी बॉडी के अनुसार आपके लिए डेस चुन सकते हैं, जो आपके कर्व्स को सही जगह पर उभारे। इसे क्लासी बनाए रखने के लिए स्मोकी आईज और न्यूड लिपस्टिक लगाएं और अपने आउटफिट में रंग भरने के लिए वाइब्रेंट क्लच चुनें।
ये भी पढ़े- मोहब्बत के 7 दिन 7 फरवरी से शुरू, जानें किस दिन क्या?
संबंधित खबरें
स्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
9 hrs agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
11 hrs agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
13 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
17 hrs agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
1 day agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
1 day agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
1 day agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines