Valentine Day Planning: मोहब्बत के 7 दिन 7 फरवरी से शुरू, जानें किस दिन क्या?

Valentine Day 2025: फरवरी का महीना प्यार करने वालों का होता है। 7 से लेकर 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। आइए आपको बताते हैं कि इस पूरे हफ्ते कपल्स कौन-कौन से दिन सेलिब्रेट कर सकते हैं।

Valentine Day

Valentine Day

Valentine Day 2025: वैलेंटाइन्स डे के बारे में तो आप सभी जानते होंगे। यह प्यार करने वालों के लिए खास दिन माना जाता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे को प्यार का इजहार करते हैं, एक-दूसरे के प्रति प्रेम का आदर-सम्मान देते हैं और वादे करते हैं। कपल्स वैलेंटाइन डे का दिन खास बनाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं बनाते हैं। हालांकि, वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है, लेकिन उससे पहले पूरे हफ्ते वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। इस वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होती है और हर दिन अलग-अलग डे सेलिब्रेट किए जाते हैं। आइए आपको इस पूरे वीक सेलिब्रेट किए जाने वाले दिनों के बारे में बताते हैं।

विज्ञापन

Valentine Week में मनाए जाते हैं ये डेज

1. Rose Day, 7 फरवरी

विज्ञापन

Rose Day

रोज डे, प्यार को समर्पित इस वीक का पहला दिन होता है, जब लोग एक-दूसरे को गुलाब का फूल देते हैं। गुलाब का फूल प्यार, रोमांस और लगाव का प्रतीक होता है। इस दिन को कपल्स अपने रिश्ते में मिठास और खुशबू भरने के रूप में मनाते हैं।

विज्ञापन

2. Propose Day, 8 फरवरी

Propose Day

विज्ञापन

प्रपोज डे के दिन प्रेमी जोड़े एक-दूसरे से अपने दिल की बात करते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं। यह दिन उन लोगों के लिए स्पेशल है जो अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं या कुछ कपल्स एक-दूसरे से शादी के लिए प्रपोज भी करते हैं।

3. Chocolate Day, 9 फरवरी

विज्ञापन

Chocolate Day,

चॉकलेट डे पर प्रेमी और प्रेमिका एक-दूसरे को चॉकलेट्स देकर प्यार का इजहार करते हैं। चॉकलेट को मिठास और प्यार की भावना से जोड़ा जाता है, जो रिश्ते में मिठास घोलने का काम करता है।

विज्ञापन

4. Teddy Day, 10 फरवरी

Teddy Day

विज्ञापन

टेडी डे पर कपल्स एक-दूसरे को इस हफ्ते का पहला तोहफा देते हैं, जो कि टेडी बियर होता है। टेडी बियर सॉफ्ट होता है, एक खिलौना तो है ही लेकिन इस दिन को यादगार बनाने में खास भूमिका अदा करता है।

5. Promise Day, 11 फरवरी

विज्ञापन

Promise Day

प्रॉमिस डे पर कपल्स एक-दूसरे से प्यार का वचन लेते हैं कि वे हमेशा एक-दूसरे के साथ रहेंगे और एक-दूसरे का साथ देंगे। यह दिन रिश्ते को और मजबूत बनाने के महत्व को दर्शाता है।

विज्ञापन

6. Hug Day, 12 फरवरी

 Hug Day

विज्ञापन

हग डे, इस दिन कपल्स एक-दूसरे को गले लगाकर अपने प्यार और स्नेह को व्यक्त करते हैं। गले लगाने से प्रेमी जोड़ें के बीच प्यार और केयर का इजहार होता है, जिससे लोग अपनी भावनाओं को शारीरिक रूप से भी एक-दूसरे को व्यक्त करते हैं।

7. Kiss Day, 13 फरवरी

विज्ञापन

 Kiss Day

किस डे पर कपल्स एक-दूसरे को किस करते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं। कपल्स के बीच फिजिकल कनेक्शन भी होना जरूरी होता है। इसमें किस का खास महत्व होता है। किस डे पर लवर्स एक-दूसरे को चूमकर प्यार करने का वादा भी करते हैं।

विज्ञापन

8.Valentine Day, 14 फरवरी

Valentine Day

विज्ञापन

वैलेंटाइन वीक का यह आखिरी और सबसे अहम दिन माना जाता है। ये दिन प्यार करने वालों के रिश्ते को और गहराई और मजबूती को दर्शाता है। वैलेंटाइन डे पर कपल्स एक-दूसरे के प्रति प्यार, सद्भावना और रिस्पेक्ट दिखाते हैं। इस दिन कपल्स बाहर घूमने जाते हैं, एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ