हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Travel Destination: मोहाली के पास घूमने लायक हैं ये हिल स्टेशन, हर ट्रैवल लवर के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन

गर्मी और बरसात के मौसम में घूमने का अलग ही मजा है। अगर आप भी घूमने का सोच रहे है और चाहते हैं शांत और सुंदर जगह तो आइए जानते हैं कि मोहाली के पास कौन-से ऐसे हिल स्टेशन है जिन्हें जो आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकते हैं। इसके साथ ही आपकी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

विज्ञापन

Travel Destination: ऐसे बहुत से लोग है जिनको घूमने का मन तो बहुत होता है लेकिन ये समझ नहीं आता कि जाएं कहां। तो आपको लिए मोहाली के पास बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है  आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकते हैं। हरियाली से ढके पहाड़, ठंडी हवाएं और शांति से भरे ये स्थान आपके मन को सुकून और ताजगी देंगे। मोहाली से कुछ ही दूरी पर कई ऐसे हिल स्टेशन हैं जो न केवल खूबसूरत हैं बल्कि परिवार या दोस्तों के साथ वक्त बिताने के लिए भी बेहतरीन जगह हैं। तो आइए जानते हैं मोहाली के पास कौन-सी वह जगह है जहां आप जाकर अपनी ट्रिप यादगार बना सकते हैं।

कसौली

कसौली बहुत ही सुंदर और शांत जगह है। कसौली अपने ठंडे मौसम और हरे-भरे जंगलों के लिए काफी मशहूर है। यहां की सैर हर मौसम में सुखद लगती है। यह मोहाली से करीब 60 किमी की दूरी पर है। आप चाहें तो यहां आने का प्लान कर सकते हैं।

विज्ञापन

चैल

चैल अपने ऊंचे पहाड़ों और दुनिया के सबसे ऊंचे क्रिकेट ग्राउंड के लिए काफी जाना जाता है। यह जगह भीड़-भाड़ से दूर,है। इसके साथ ही यह जगह सुकून चाहने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। मोहाली से इसकी दूरी लगभग 105 किमी पर है।

शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला जो कि सभी जानते हैं। यह एक लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट है। यहां पर माल रोड, रिज, कुफरी जैसी जगहें इसे बेहद खास बनाती हैं। इसके साथ ही यह मोहाली से करीब 120 किमी की दूरी पर है।

विज्ञापन

मोरनी हिल्स

यह पंचकूला के पास स्थित एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां का झील क्षेत्र और ट्रैकिंग पॉइंट्स काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं। आप चाहें तो यहां आ सकते हैं इसके साथ ही अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। यह मोहाली से 45 किमी दूरी पर है।

बरोग

बरोग एक शांत और सुंदर हिल स्टेशन है जो खासकर कपल्स और फैमिली ट्रिप के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। यहां का रेलवे स्टेशन और सुरंग काफी ज्यादा आकर्षक हैं। इसके साथ ही मोहाली से इसकी दूरी लगभग 70 किमी पर है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – स्कूबा डाइविंग का शौक है? इन जगहों पर करें पानी के अंदर की रोमांचक सैर

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola