Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Teddy Day 2026: आज है टेडी डे, जानिए क्या है इस दिन के पीछे की कहानी, क्यों है वैलेंटाइन वीक का ये सबसे खास दिन

आज वैलेंटाइन वीक का सबसे खास दिन टेडी डे है, जिसमें लोग अपने पार्टनर, दोस्त, पत्नी, पती, क्रश आदि को टेडी बियर देकर अपने भावनाओं को बयां करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है आखिर ये परंपरा कैसे शुरू हुई? आइए जानते हैं इसका इतिहास और महत्व.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Feb 10, 2026 09:36
Teddy Day 2026 Celebration Ideas
टेडी डे क्यों मनाया जाता है?

Teddy Day: वैलेंटाइन वीक के दौरान प्यार के रंग चारों तरफ फैल जाते हैं. हर कोई अपने खास लोगों के लिए छोटे-छोटे तोहफों और इजहार के जरिए अपने जज्बात बयां करता है. 7 फरवरी से शुरू होने वाला यह हफ्ता 14 फरवरी तक चलता है और इस दौरान रोज डे, चॉकलेट डे, प्रॉमिस डे जैसे खास दिन आते हैं. लेकिन इन सभी दिनों में टेडी डे एक अलग ही मिठास लेकर आता है. क्या आप जानते हैं कि क्यों यह दिन वैलेंटाइन वीक का सबसे प्यारा और क्यूट दिन माना जाता है? आइए जानते हैं क्या है इसका इतिहास और कैसे खतरनाक सा भालू आज बन गया क्यूट सा टेडी?

यह भी पढ़ें: भारत का ये शहर कहलाता है स्ट्रॉबेरी सिटी! ज्यादातर लोग नहीं जानते नाम

---विज्ञापन---

सिर्फ खिलौना नहीं ये भावनाओं का प्रतीक है

टेडी डे में सिर्फ किसी को टैडी बियर गिफ्ट करने का दिन नहीं है. यह उस सुकून, सुरक्षा और अपनापन का प्रतीक है, जिसे हम अपने खास इंसान को देना चाहते हैं. अक्सर बड़े शब्द और महंगे तोहफे जरूरी नहीं होते, कभी-कभी एक छोटा सा मुलायम टेडी भी दिल की गहरी भावनाओं को व्यक्त कर सकता है. यही वजह है कि 10 फरवरी को मनाया जाने वाला टेडी डे, वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन, रोमांटिक रिश्तों और भावनात्मक नजदीकियों को जताने का सही मौका होता है.

क्या है इसका इतिहास

---विज्ञापन---

टेडी बियर का नाम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट से जुड़ा है, जिन्हें प्यार से ‘टेडी’ कहा जाता था. साल 1902 में एक शिकार यात्रा के दौरान उन्होंने एक घायल भालू को मारने से इनकार कर दिया. इस करुणामय घटना का एक राजनीतिक कार्टूनिस्ट क्लिफोर्ड बेरीमैन ने कार्टून बनाया, जो तुरंत लोकप्रिय हो गया. इसके बाद खिलौना निर्माता मॉरिस मिचटॉम ने इस भालू के आधार पर एक मुलायम खिलौना तैयार किया और उसे ‘टेडी बियर’ नाम दिया. धीरे-धीरे यह टेडी बियर प्यार, सुरक्षा और भावनात्मक सहारे का प्रतीक बन गया और पूरी दुनिया में मशहूर हो गया. इस टेडी को लोग प्यार के तौर पर अपने खास को देने लगे, फिर क्या धीर-धीरे ये परंपरा वैलेंटाइन वीक का हिस्सा बन गई.

क्यों है इतना खास

टेडी डे बताता है कि प्यार जताने के लिए भव्य शब्द या महंगे तोहफे जरूरी नहीं होते. यह दिन हमें अपनापन, स्नेह और छोटे-छोटे प्यारे इशारों से अपने रिश्तों को मजबूत करने का मौका देता है. चाहे यह आपका पार्टनर हो, दोस्त हो या कोई खास सदस्य, टेडी बियर गिफ्ट करना आपके जज्बातों को एक प्यारे और यादगार तरीके से व्यक्त करेगा, जो सामने वाले को भी बहुत पसंद आएगा.

यह भी पढ़ें: एक शादीशुदा औरत दूसरे आदमी के प्यार में क्यों पड़ जाती है? रिलेशनशिप कोच ने बताया 34 से 38 की उम्र में अफेयर क्यों करने लगती हैं महिलाएं

First published on: Feb 10, 2026 07:06 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.