Gulab Jamun Recipe: सर्दियों में शकरकंदी खाना लगभग सभी को पसंद होता कई लोग इसे उबाल कर खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसका चाट बनाकर खाना पसंद सकते हैं। इसे खाने से कई फायदे हो और साथ ही कई बीमारियां भी दूर रहती है। ये फाइबर, विटामिन ए, सी, और बी 6, पोटेशियम और मैंगनीज से भरपूर होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। ऐसे में आप शकरकंदी से हेल्दी और टेस्टी गुलाब जामुन भी बना सकते हैं, इसके लिए आपको मैदे का इस्तेमाल करने की जरूरत भी नहीं है। तो आइए जानते है इसे बनाने की आसान विधि…
सामग्री
शकरकंद – 2 कप मसले हुए
पनीर – 2 बड़े चम्मच
चीनी – 2 से 3 बड़े चम्मच
तलने के लिए तेल या घी
ये भी पढ़ें- शरीर के लिए वरदान हैं चिया सीड्स! डाइट में शामिल करते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान
सिरप बनने के लिए सामग्री
चीनी – 2 कप
पानी – 1 कप
इलायची पाउडर- 1 चम्मच
गुलाब जल कुछ बूंदें
केसर- 1 से 2 धागे
बनाने की विधि
1. सबसे पहले उबले हुए शकरकंद लें और छीलकर मसल लें।
2. अब एक कटोरे में 2 कप मसले हुए शकरकंद लें।
3. इसके बाद इसमें कद्दूकस कर के पनीर को मिलाएं।
4. अब इसमें ¼ चम्मच चीनी डालें और आटे के तरह गूंथ लें।
5. अब इस इसे गुलाब जामुन का आकार दें।
6. दूसरी तरफ एक पैन में चीनी और पानी लें, इसे गर्म करें और उबाल लें, इसे 5 मिनट तक उबालें।
7. इसके बाद इसमें इलायची, गुलाब जल और केसर डालकर एक बड़े कटोरे में निकाल लें और इसे गरम ही रखें।
8. अब गुलाब जामुन को फ्राई करने के लिए तेल गरम करें,
9. तेल गरम होने के बाद आंच को मध्यम कर ले और सुनहरा होने तक गुलाब जामुन तलें।
10. अब इन्हें निकालकर तुरंत चाशनी में डाल दें।
11. इन्हें 30 मिनट तक के लिए चाशनी में भिगोकर रखें।
12. इसके बाद जामुन को सावधानी से एक कटोरे में निकाल लें और ठंडा करें और ठंडा होने पर परोसें।
ये भी पढ़ें: Vitamin B12 की कमी से मिलेगा छुटकारा!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
34 mins agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
14 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
17 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
19 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
21 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
22 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines