Chia Seeds Benefits: शरीर के लिए वरदान हैं चिया सीड्स! डाइट में शामिल करते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

Chia Seeds Benefits: अगर आप हर रोज चिया सिड्स का सेवन करते हैं, तो इसे लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इन बातों का ध्यान न रखने से आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।

Chia Seeds Benefits

Chia Seeds Benefits

विज्ञापन
विज्ञापन

भिगोकर कर करें सेवन

चिया सीड्स को हमेशा भिगोकर ही खाएं सूखे चिया सीड्स खाने से वे पेट में फैल सकते हैं, जिससे असुविधा, सूजन और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। चिया के बीजों को भिगोने से वे पानी सोख लेते हैं, जिससे उन्हें पचाना आसान हो जाता है और पोषक तत्वों का अवशोषण सही तरीके से हो पाता है। पानी, बादाम के दूध या दही के साथ मिलाएं और खाने से पहले उन्हें  20 से 30 मिनट तक भिगोकर रखें और इसके बाद ही खाएं।

खाने से पहले अच्छी तरह मिलाएं

चिया सिड्स को खाते समय ठीक से मिलाना चाहिए ताकि गांठ न बने और ठीक से डाइजेस्ट हो सके। अगर इसे अच्छी तरह से न मिलाया जाए, तो चिया के बीज पेट में जैल का रूप ले सकती है, जिससे आपको सुविधा हो सकती है। चिया के बीजों को पानी या बादाम के दूध जैसे किसी तरल पदार्थ के साथ अच्छी तरह से मिलाएं ताकि ये आपके पेट में जाकर अच्छी तरह डाइजेस्ट हो सके।

विज्ञापन

इन चीजों के साथ कभी न खाएं

चिया सीड्स को पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों के साथ मिलाकर खाना चाहिए ताकि इसके फायदे ज्यादा हो। चीनी युक्त चीजें, सूखे मेवों या प्रोसेस्ड स्नैक्स के साथ इसका सेवन करने से बचें, क्योंकि इससे इनके पोषण मूल्य में कमी आ सकती है। चिया के बीजों को पोषक तत्वों से भरपूर चीजों के साथ मिलाकर ही लें, इसके लिए आप इसे जूस, शरबत और पानी के साथ ले सकते हैं। इससे  इनका अवशोषण बढ़ता है और ये आपके पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ